Rajasthan JEN Recruitment 2026 राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 1909 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है तो हम इस पोस्ट में इस भर्ती से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, फीस, आवेदन तिथि और ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी जानकारी देने वाले हैं.
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने RSSB JEN Vacancy 1909 पदों पर विज्ञप्ति जारी की है.
जिसमें pwd, जल संसाधन विभाग, HD, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग सहित कुल 6 विभागों में यह भर्तियां रिक्तियां भरी जाएगी.
राजस्थान जेईएन वैकेंसी 2026 के ऑनलाइन फॉर्म 18 नवंबर से शुरू हो चुके हैं जिनकी अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 रहने वाली है तो आप जल्द ऑनलाइन आवेदन करने लास्ट डेट का इंतजार ना करें.
Rajasthan JEN Recruitment 2026 Exam Overview
राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संगठन | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | Junior Engineer Direct Recruitment 2026 |
| पद का नाम | कनिष्ठ अभियंता (JEN/JE) |
| विज्ञापन संख्या | 10/2026 |
| कुल पद | 1909 |
| भर्ती का प्रकार | सीधी भर्ती |
| विभागों की संख्या | 6 |
| इंजीनियरिंग शाखा | Civil, Electrical, Mechanical |
| योग्यता | इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | 18 नवंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 दिसंबर 2026 |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
| वेतनमान | पे मैट्रिक्स लेवल-10 |
| परीक्षा तिथि | 3 से 5 फरवरी 2027 (प्रस्तावित) |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
📚 ये भी पढ़ें!
Rajasthan JEN Recruitment 2026 Important Dates
RSSB द्वारा Rajasthan JEN Recruitment की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिससे सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।
| कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथि |
|---|---|
| notification out | 15 अगस्त 2026 |
| online form start | 16 अगस्त 2026 |
| last date | 14 सितंबर 2026 |
| re- notification date | नवंबर 2026 |
| re- online form | 18 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 17 दिसंबर 2026 |
| परीक्षा तिथि | 3 से 5 फरवरी 2027 |
| एडमिट कार्ड | परीक्षा से 3 दिन पहले |
Application Fees :-
राजस्थान जेईएन भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) का भुगतान करना होगा जिसकी आवेंदन शुल्क नीचे दी हुयी है –
| अभ्यर्थी की श्रेणी | आवेदन / OTR शुल्क |
|---|---|
| सामान्य वर्ग (General) | ₹600 |
| OBC Creamy Layer | ₹600 |
| MBC Creamy Layer | ₹600 |
| OBC Non-Creamy Layer (राजस्थान) | ₹400 |
| MBC Non-Creamy Layer (राजस्थान) | ₹400 |
| EWS (राजस्थान) | ₹400 |
| SC / ST (राजस्थान) | ₹400 |
| दिव्यांग अभ्यर्थी | ₹400 |
- यदि आपने SSO ID का पहले OTR रजिस्ट्रेशन कर रखा है और फीस जमा कर रखी है तो आपको फिर से फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं है.
- सिर्फ पहली बार ओटीआर रजिस्ट्रेशन करने पर ही फीस का आवेदन करना होता है जो कि आप ऑनलाइन भुगतान यूपीआई नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं.
- यदि आप पहली बार OTR रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं और फॉर्म का आवेदन कर रहे हैं तो आपके ऊपर दी गई फीस डिटेल का भुगतान करना होगा.
Rajasthan JEN Vacancy 2026 :- Department Wise
- गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP): 1814 पद
- अनुसूचित क्षेत्र (TSP): 95 पद
| विभाग का नाम | कुल पद |
|---|---|
| सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) | 403 |
| जल संसाधन विभाग (WRD) | 251 |
| जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) | 294 |
| नगरीय विकास एवं आवासन विभाग (UDH) | 770 |
| राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (RSAMB) | 41 |
| स्वायत्त शासन विभाग (LSG) | 150 |
| कुल पद | 1909 |
Vacancy According to degree and diploma wise :-
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| JEN Civil (Degree) | 1231 |
| JEN Civil (Diploma) | 571 |
| JEN Electrical (Degree) | 59 |
| JEN Mechanical/Electrical (Diploma) | 48 |
| कुल पद | 1909 |
Rajasthan JEN Recruitment 2026 Eligibility Criteria
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा में नीचे दिया गया है जिसमें अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा की योग्यता के बारे में समझाया गया है.
Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित इंजीनियरिंग में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिग्री अथवा डिप्लोमा होना चाहिए-
| पद का नाम | आवश्यक शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| JEN Civil (Degree) | सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री |
| JEN Civil (Diploma) | civil engg. में डिप्लोमा |
| JEN Electrical (Degree) | electrical इंजीनियरिंग में डिग्री |
| JEN Mechanical/Electrical (Diploma) | मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
Age Limit (आयु सीमा) :-
RSSB JEN Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी।
| आयु सीमा | निर्धारित आयु |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 40 वर्ष |
Age Relaxation (आयु सीमा में छूट)
राजस्थान सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग और विशेष श्रेणियों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट इस प्रकार दी जाएगी-
- SC/ST/OBC/MBC/EWS पुरुष अभ्यर्थी: राजस्थान के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट।
- सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थी: अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट।
- आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थी: राजस्थान की SC/ST/OBC/MBC/EWS महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट।
- दिव्यांग अभ्यर्थी: दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट ।
- भूतपूर्व सैनिक: अधिकतम आयु सीमा में 15 वर्ष की छूट दी जाएगी।
RSSB JEN भर्ती 2026 Online आवेदन कैसे करें?
RSSB JEN vacancy 2026 के लिए अभ्यर्थी SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- अपनी SSO ID और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- यदि SSO ID नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन करे और फिर login करके OTR भरें.
- लॉगिन करने के बाद Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal को ओपन करें।
- SSO पोर्टल पर Junior Engineer Combined Direct Recruitment 2026 का लिंक पर क्लिक करें.
- Apply Now पर क्लिक करें।
- यदि (OTR) नही किया हुआ है तो जानकारी पूरी करें और यदि पहले OTR शुल्क जमा कर चुके हैं तो दोबारा भुगतान न करें।
- अपनी श्रेणी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी की जांच करें।
- अपने संबंधित पद के अनुसार अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज और फोटो और साइन अपलोड करें।
- फिर अपने अनुसार (Department Preference) ध्यानपूर्वक भरें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह से जांच लें।
- आवेदन को Final Submit करें।
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद Application ID और आवेदन फॉर्म का प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें।
Important Links :-
अभ्यर्थी नीचे दिए गये लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन, ऑनलाइन आवेदन और भर्ती का नोटीफीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
| महत्वपूर्ण लिंक | लिंक |
|---|---|
| Revised Notification PDF | Download Notification |
| Online Application Form | SSO Login |
| RSSB Official Website | RSSB |
| Syllabus | RSSB JEN syllabus PDF |
| previous question paper | Rajasthan JEN PYQ pdf |
| Admit Card | एग्जाम से 3 दिन पहले |
Rajasthan JEN भर्ती 2026 – FAQs
Q1. RSSB JEN Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार कुल 1909 पद दिए गए हैं।
Q2. RSSB JEN Vacancy 2026 के आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं।
Q3. Rajasthan JEN Recruitment 2026 की ऑनलाइन फॉर्म की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे तक निर्धारित है।
Q5. Rajasthan JEN की सैलरी कितनी मिलती है?
उत्तर: ग्रेड पे – 3600, PAY LEVEL – L-10 के अनुसार मासिक वेतन लगभग ₹50,000 से ₹60,000+ के बीच होती है
