Rajasthan JEN Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 1909 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

Rajasthan JEN Recruitment 2026 राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 1909 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है तो हम इस पोस्ट में इस भर्ती से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, फीस, आवेदन तिथि और ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी जानकारी देने वाले हैं.

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने RSSB JEN Vacancy 1909 पदों पर विज्ञप्ति जारी की है.

जिसमें pwd, जल संसाधन विभाग, HD, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग सहित कुल 6 विभागों में यह भर्तियां रिक्तियां भरी जाएगी.

राजस्थान जेईएन वैकेंसी 2026 के ऑनलाइन फॉर्म 18 नवंबर से शुरू हो चुके हैं जिनकी अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 रहने वाली है तो आप जल्द ऑनलाइन आवेदन करने लास्ट डेट का इंतजार ना करें.

Rajasthan JEN Recruitment 2026 Exam Overview

राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई हैं।

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामJunior Engineer Direct Recruitment 2026
पद का नामकनिष्ठ अभियंता (JEN/JE)
विज्ञापन संख्या10/2026
कुल पद1909
भर्ती का प्रकारसीधी भर्ती
विभागों की संख्या6
इंजीनियरिंग शाखाCivil, Electrical, Mechanical
योग्यताइंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू18 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 दिसंबर 2026
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
वेतनमानपे मैट्रिक्स लेवल-10
परीक्षा तिथि3 से 5 फरवरी 2027 (प्रस्तावित)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan JEN Recruitment 2026 Important Dates

RSSB द्वारा Rajasthan JEN Recruitment की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिससे सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
notification out15 अगस्त 2026
online form start16 अगस्त 2026
last date14 सितंबर 2026
re- notification dateनवंबर 2026
re- online form 18 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि17 दिसंबर 2026
परीक्षा तिथि3 से 5 फरवरी 2027
एडमिट कार्डपरीक्षा से 3 दिन पहले

Application Fees :-

राजस्थान जेईएन भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) का भुगतान करना होगा जिसकी आवेंदन शुल्क नीचे दी हुयी है –

अभ्यर्थी की श्रेणीआवेदन / OTR शुल्क
सामान्य वर्ग (General)₹600
OBC Creamy Layer₹600
MBC Creamy Layer₹600
OBC Non-Creamy Layer (राजस्थान)₹400
MBC Non-Creamy Layer (राजस्थान)₹400
EWS (राजस्थान)₹400
SC / ST (राजस्थान)₹400
दिव्यांग अभ्यर्थी₹400
  • यदि आपने SSO ID का पहले OTR रजिस्ट्रेशन कर रखा है और फीस जमा कर रखी है तो आपको फिर से फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं है.
  • सिर्फ पहली बार ओटीआर रजिस्ट्रेशन करने पर ही फीस का आवेदन करना होता है जो कि आप ऑनलाइन भुगतान यूपीआई नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं.
  • यदि आप पहली बार OTR रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं और फॉर्म का आवेदन कर रहे हैं तो आपके ऊपर दी गई फीस डिटेल का भुगतान करना होगा.

Rajasthan JEN Vacancy 2026 :- Department Wise

  • गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP): 1814 पद
  • अनुसूचित क्षेत्र (TSP): 95 पद
विभाग का नामकुल पद
सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD)403
जल संसाधन विभाग (WRD)251
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED)294
नगरीय विकास एवं आवासन विभाग (UDH)770
राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (RSAMB)41
स्वायत्त शासन विभाग (LSG)150
कुल पद1909

Vacancy According to degree and diploma wise :-

पद का नामपदों की संख्या
JEN Civil (Degree)1231
JEN Civil (Diploma)571
JEN Electrical (Degree)59
JEN Mechanical/Electrical (Diploma)48
कुल पद1909

Rajasthan JEN Recruitment 2026 Eligibility Criteria

RSSB Junior Engineer Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा में नीचे दिया गया है जिसमें अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा की योग्यता के बारे में समझाया गया है.

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित इंजीनियरिंग में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिग्री अथवा डिप्लोमा होना चाहिए-

पद का नामआवश्यक शैक्षणिक योग्यता
JEN Civil (Degree)सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री
JEN Civil (Diploma)civil engg. में डिप्लोमा
JEN Electrical (Degree)electrical इंजीनियरिंग में डिग्री
JEN Mechanical/Electrical (Diploma)मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

Age Limit (आयु सीमा) :-

RSSB JEN Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी।

आयु सीमानिर्धारित आयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष

Age Relaxation (आयु सीमा में छूट)

राजस्थान सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग और विशेष श्रेणियों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट इस प्रकार दी जाएगी-

  • SC/ST/OBC/MBC/EWS पुरुष अभ्यर्थी: राजस्थान के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट।
  • सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थी: अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट।
  • आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थी: राजस्थान की SC/ST/OBC/MBC/EWS महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट।
  • दिव्यांग अभ्यर्थी: दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट ।
  • भूतपूर्व सैनिक: अधिकतम आयु सीमा में 15 वर्ष की छूट दी जाएगी।

RSSB JEN भर्ती 2026 Online आवेदन कैसे करें?

RSSB JEN vacancy 2026 के लिए अभ्यर्थी SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपको SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
  2. अपनी SSO ID और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  3. यदि SSO ID नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन करे और फिर login करके OTR भरें.
  4. लॉगिन करने के बाद Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal को ओपन करें।
  5. SSO पोर्टल पर Junior Engineer Combined Direct Recruitment 2026 का लिंक पर क्लिक करें.
  6. Apply Now पर क्लिक करें।
  7. यदि (OTR) नही किया हुआ है तो जानकारी पूरी करें और यदि पहले OTR शुल्क जमा कर चुके हैं तो दोबारा भुगतान न करें।
  8. अपनी श्रेणी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी की जांच करें।
  9. अपने संबंधित पद के अनुसार अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरें।
  10. आवश्यक दस्तावेज और फोटो और साइन अपलोड करें।
  11. फिर अपने अनुसार (Department Preference) ध्यानपूर्वक भरें।
  12. आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह से जांच लें।
  13. आवेदन को Final Submit करें।
  14. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद Application ID और आवेदन फॉर्म का प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें।

Important Links :-

अभ्यर्थी नीचे दिए गये लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन, ऑनलाइन आवेदन और भर्ती का नोटीफीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंकलिंक
Revised Notification PDFDownload Notification
Online Application FormSSO Login
RSSB Official WebsiteRSSB
SyllabusRSSB JEN syllabus PDF
previous question paperRajasthan JEN PYQ pdf
Admit Cardएग्जाम से 3 दिन पहले

Rajasthan JEN भर्ती 2026 – FAQs

Q1. RSSB JEN Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार कुल 1909 पद दिए गए हैं।

Q2. RSSB JEN Vacancy 2026 के आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं।

Q3. Rajasthan JEN Recruitment 2026 की ऑनलाइन फॉर्म की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे तक निर्धारित है।

Q5. Rajasthan JEN की सैलरी कितनी मिलती है?

उत्तर: ग्रेड पे – 3600, PAY LEVEL – L-10 के अनुसार मासिक वेतन लगभग ₹50,000 से ₹60,000+ के बीच होती है

आदित्य चौधरी Syllabus Area में Content Manager के रूप में कार्यरत हूँ और मुझे सरकारी परीक्षाओं से संबंधित शैक्षणिक कंटेंट तैयार करने का 5+ वर्षों का अनुभव है। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सरकारी परीक्षाओं से जुड़े विषयों पर रिसर्च, तथ्य सत्यापन और कंटेंट विश्लेषण का कार्य करता हु.

Leave a Comment