RSSB CET Graduation Level Syllabus 2026, New Exam Pattern & Syllabus PDF Download

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Telegram

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus In Hindi 2026 Pdf, CET Graduation Syllabus 2026 Pdf, राजस्थान सेट ग्रेजुएट लेवल सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी में प्रदान कराने वाले है.

Table of Contents

rajasthan CET Graduation Level Exam Overview :-

यह rajasthan Common Eligibility test for Graduation Level Exam जो की राजस्थान कर्मचारी बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाती है इस परीक्षा तिथि: 01 से 03 दिसंबर 2026 में होने वाली है.

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा एक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) है जो राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा ग्रेजुएशन लेवल की विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए लिया जाता है.

इस भर्ती में शामिल होने वाली भर्तिया इस प्रकार से है :-

CET Graduation Level Syllabus

Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern In Hindi –

अब हम आपको Rajasthan CET Graduation Ka syllabus & Exam Pattern के बारे विषय के अनुसार बताने वाले है –

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam) –
  2. दस्तावेज सत्यापन –
विषयप्रशन संख्या अंक संख्यासमय अवधि
भारत और राजस्थान का इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के विशेष सन्दर्भ सहित),
राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा और विरासत,
भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल,
राजस्थान के विशेष सन्दर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था,
भारत की अर्थव्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था,
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,
तार्किक विवेचन एवं गणित,
समसामयिक घटनाएँ एवं नागरिक कर्तव्य,
जन स्वास्थ्य,
कम्प्यूटर की जानकारी,
सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी
150300
कुल1503003 घंटे
  • इस परीक्षा प्रश्नों objective type के होंगे |
  • इसमें कुल 150 प्रश्न पूछें जाएंगे जो की प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगें।
  • इसके लिए आपको कुल 3 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
  • इस परीक्षा में 1/3 की negative marking होने वाली है |
  • पास होने के लिए gen/oBC के लिए 40% marks और SC/ST के लिए 35% अंक लाने आवश्यक है |

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus In Hindi 2026

इस पोस्ट में हमने आपको ऊपर Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern के बारे में आपको विस्तार से समझाया है जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे जिनको हल करने के लिए आपको 3 घंटे का समय दिया जायेगा.

अब हम यंहा पर हम cET graduation level syllabus 2026 पीडीऍफ़ हिंदी में बताने वाले है और यदि आप CET syllabus 2026 graduation level Pdf की तलाश में है तो आप RSSB की ऑफिसियल वेब पोर्टल से भी डाउनलोड कर सकते है.


1- भारत और राजस्थान का इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के विशेष सन्दर्भ सहित) :-

  • भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ, 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन
  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन : विभिन्न चरण, प्रमुख घटनाएँ, देश के विभिन्न क्षेत्रों के स्वतंत्रता सेनानी एवं उनका योगदान
  • 1857 की क्रांति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति व किसान आंदोलन, राजनीतिक जनजागरण एवं प्रजामंडल आंदोलन
  • स्वतंत्र्योत्तर राष्ट्र निर्माण एवं नेहरू युग – राष्ट्रीय एकीकरण एवं राज्यों का पुनर्गठन; संस्थागत निर्माण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास
  • राजस्थान का एकीकरण

2- राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा और विरासत :-

  • राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ एवं पुरातात्विक स्थल : कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ इत्यादि
  • राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ, प्रमुख शासक, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएँ – किले एवं स्मारक, कलाएँ, चित्रकलाएँ और हस्तशिल्प
  • राजस्थानी साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियाँ एवं क्षेत्रीय बोलियाँ
  • मेले, त्यौहार, लोक संगीत एवं लोक नृत्य
  • राजस्थानी संस्कृति, परम्परा एवं विरासत
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, संत एवं लोक देवता
  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल

3- भारत का भूगोल :-

  • भौतिक स्वरूप : पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान
  • जलवायु एवं मानसून तंत्र
  • प्रमुख नदियाँ, बाँध, झीलें एवं सागर
  • वन्य जीव एवं अभयारण्य
  • प्रमुख फसलें – गेहूँ, चावल, कपास, गन्ना, चाय, कॉफी इत्यादि
  • प्रमुख खनिज – लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट, अभ्रक इत्यादि
  • ऊर्जा संसाधन – परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
  • प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक प्रदेश
  • राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन के साधन एवं व्यापार
  • जनसंख्या – वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात
  • आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन

4- राजस्थान का भूगोल :-

  • भूगर्भिक संरचना एवं भू-आकृतिक प्रदेश
  • जलवायु दशाएँ एवं प्रदेश
  • अपवाह तंत्र, झीलें, तालाब, बाँध एवं जल संरक्षण विधियाँ
  • प्राकृतिक वनस्पति
  • वन्य जीव एवं अभयारण्य
  • मृदाएँ
  • रबी एवं खरीफ की प्रमुख फसलें
  • जनसंख्या – वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात एवं नगरीकरण
  • प्रमुख जनजातियाँ
  • धात्विक एवं अधात्विक खनिज पदार्थ
  • ऊर्जा संसाधन – नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय
  • पर्यटन
  • यातायात के साधन – राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल एवं वायु

5- राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था :-

  • संविधान सभा, संविधान निर्माण में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की भूमिका
  • भारतीय संविधान की प्रकृति एवं विशेषताएँ, प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत, संघीय ढाँचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, जनहित याचिका
  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय
  • राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख संस्थाएँ एवं आयोग – निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, वित्त आयोग, लोकपाल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नीति आयोग, राष्ट्रीय सूचना आयोग
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानव अधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य वित्त आयोग, राज्य सूचना आयोग, स्थानीय स्वशासन एवं पंचायती राज

6- भारत की अर्थव्यवस्था :-

  • बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक-वित्त, वस्तु एवं सेवा कर, राष्ट्रीय आय, संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान
  • राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियाँ
  • सब्सिडी, लोक वितरण प्रणाली
  • ई-कॉमर्स
  • अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र : कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, मुद्दे एवं पहल
  • हरित क्रांति, श्वेत क्रांति एवं नीली क्रांति
  • पंचवर्षीय योजनाएँ एवं नियोजन प्रणाली
  • प्रमुख आर्थिक समस्याएँ एवं सरकार की पहल, आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण

7- राजस्थान की अर्थव्यवस्था :-

  • राजस्थान की खाद्य एवं व्यावसायिक फसलें
  • सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएँ, बंजर भूमि व सूखाग्रस्त क्षेत्र विकास परियोजनाएँ
  • उद्योगों का विकास व उनका स्थान, कृषि आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, निर्यात सामग्री, राजस्थानी हस्तकला
  • गरीबी एवं बेरोजगारी – अवधारणा, प्रकार, कारण, निदान एवं वर्तमान फ्लैगशिप योजनाएँ, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता – कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान
  • विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ एवं अधिनियम, विकास संस्थाएँ, सहकारी आंदोलन, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थाएँ, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G)

8- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी :-

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
  • अम्ल, क्षार एवं लवण
  • विद्युत धारा, ऊष्मा, कार्य एवं ऊर्जा
  • आहार एवं पोषण, रक्त समूह एवं Rh कारक
  • स्वास्थ्य देखभाल; संक्रामक, असंक्रामक एवं पशुजन्य रोग
  • पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय परिवर्तन एवं उनके प्रभाव
  • जैव-विविधता, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं सतत विकास
  • जन्तुओं एवं पौधों का आर्थिक महत्व
  • कृषि-विज्ञान, उद्यान-विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन राजस्थान के विशेष सन्दर्भ में
  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
  • रक्षा प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उपग्रह
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास राजस्थान के विशेष सन्दर्भ में

9- तार्किक विवेचन एवं गणित :-

तार्किक विवेचन :-

  • रक्त संबंध
  • संख्या श्रेणी
  • अक्षर श्रेणी
  • घड़ी
  • कैलेंडर
  • मानसिक योग्यता एवं विश्लेषणात्मक योग्यता

गणित :-

  • पूर्ण संख्याओं का वर्ग, वर्गमूल, घनमूल
  • गुणनखंड, द्विघात समीकरण, लघुगणक
  • लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत,
  • साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात
  • समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय
  • एक बिंदु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएँ, सरलरेखीय आकृतियाँ, त्रिभुज की सर्वांगसमता
  • त्रिभुज, वृत्त, दीर्घवृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल
  • त्रिकोणमितीय अनुपात, ऊँचाई-दूरी की सामान्य समस्याएँ
  • केंद्रीय प्रवृत्ति के माप : माध्य, माध्यिका एवं बहुलक
  • गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन
  • आँकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण (आलेख, स्तम्भचित्र, वृत्तचित्र, रेखा आलेख आदि)

10- समसामयिक घटनाएँ एवं नागरिक कर्तव्य :-

  • राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी, भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद आदि क्षेत्रों की राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएँ
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व
  • राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियाँ
  • नागरिक कर्तव्य : मूल कर्तव्य एवं नैतिक मूल्य
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान

11- जन स्वास्थ्य :-

  • प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)
  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय
  • युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस
  • सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय

12- कम्प्यूटर की जानकारी :-

  • कम्प्यूटर की विशेषताएँ और उपयोग
  • ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट और ई-मेल
  • मेमोरी (RAM, ROM), फाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कम्प्यूटर संगठन
  • MS Office (MS Word, MS Excel/Spreadsheet, MS PowerPoint का ज्ञान)
  • साइबर सुरक्षा
  • ई-सेवाएँ
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

13- General English :-

  • Use of Articles and Determiners
  • Tense / sequence of Tenses
  • Voice: Active and Passive
  • Narration: Direct and Indirect
  • Use of Prepositions
  • Translation of Ordinary/Common English sentences into Hindi and vice-versa
  • Synonyms and Antonyms
  • Comprehension of a given passage
  • Glossary of official, Technical terms (with their Hindi version)
  • Letter writing: Official, Demi-official, Informal
  • Note: Questions on letter writing will also be objective regarding the structure of a letter.
  • Idioms and Phrases
  • One Word Substitution

14- सामान्य हिन्दी :-

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक, अव्यय
  • संधि और संधि विच्छेद
  • समास, भेद, सामासिक पदों की रचना व विग्रह
  • उपसर्ग एवं प्रत्यय
  • विलोम शब्द, पर्यायवाची एवं अनेकार्थक शब्द
  • विराम चिह्न
  • पारिभाषिक शब्दावली (अंग्रेजी भाषा के पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक शब्द)
  • शब्द शुद्धि (अशुद्ध शब्दों का शुद्धिकरण)
  • वाक्य शुद्धि (अशुद्ध वाक्यांश का शुद्धिकरण)
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
  • राजभाषा हिन्दी – संवैधानिक स्थिति
  • कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान, कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्द्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus Pdf In Hindi 2026 –

नीचे दी गयी लिंक से cet graduation level syllabus 2026 pdf download कर सकते है-

RSSB CET Graduation Level Syllabus In Hindi 2026 pDF download
CET Graduate Level Previous Year Question Paper Official PDF

इसे भी पढ़े –

RSSB CET 12th Level Syllabus 2026Rajasthan Mahila Supervisor Syllabus
RSMSSB Lab Assistant SyllabusREET Mains 3rd Grade Syllabus 2026
Rajasthan Police constable Syllabus RSMSSB Tax Assistant Syllabus
Rajasthan Police Si Syllabus 2026Rajasthan Gram Sevak Syllabus

CET Graduation Level Syllabus 2026 FAQ-

सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का सिलेबस क्या है?

सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का सिलेबस इसमें भारत का सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स, राजस्थान का भूगोल, इतिहास कला और संस्कृति, सामान्य हिंदी और अंग्रेजी, रीजनिंग और गणित और कंप्यूटर ज्ञान विषय से प्रश्न पूछे जाते है.

CET में कितने नंबर चाहिए?

CET में सामान्य श्रेणी के लिए 40% और आरक्षित श्रेणी के लिए 35% पासिंग मार्क्स चाहिए.

सीईटी ग्रेजुएशन लेवल में कौन-कौन सी भर्ती है?

सीईटी ग्रेजुएशन लेवल में VDO, प्लाटून कमांडर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड II, जूनियर अकाउंटेंट, पटवारी, जिलेदार, महिला सुपरवाइजर, तहसील रेवन्यू अकाउंटेंट आदि भर्तिया आती है.

CET Graduate level exam में नेगेटिव मार्किंग कितनी होगी?

इस परीक्षा में 1/3 अंक होने वाली है.


Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern
Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern
CET Graduation Level Syllabus
CET Graduation Level Syllabus
CET Graduation Level Syllabus

निष्कर्ष-Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026

पोस्ट के शुरुआत में हमने आपको Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern के बारे में बताया है और फिर उसके बाद हमने सीईटी ग्रेजुएशन लेवल सिलेबस के बारे में आपको विस्तार से बताया है.

यह पेपर एक क्वालीफाइंग टाइप का पेपर है जो स्नातक लेवल की परीक्षा में फॉर्म भरने के लिए हमने Eligible बनाती है तो इस परीक्षा में पासिंग मार्क्स लाना बहुत ज़रूरी है तभी हम आगे इन परीक्षाओ में शामिल हो सकिंगे.

इसीलिए ऊपर हमने आपको इस लेख में Rajasthan CET Graduation Level Syllabus In Hindi 2026 Pdf प्रदान किया है और सारा सिलेबस को टॉपिक के अनुसार समझाया है जिसे आप समझ चुके होंगे.

यदि हमारे द्वारा बताई हुयी सुचना आपके समझ आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और हमारे पेज को फॉलो करे |

Aditya Choudhary, मैं एक Computer Graduate and Internet Services के बारे 2011 से बहुत अच्छे से रूबरू हु. हम इस ब्लॉग पर All Govt. Exam Syllabus Detail And Its PDF उपलब्ध कराते है.