RSMSSB Agriculture Supervisor Syllabus In Hindi 2026 Pdf, कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Telegram

कृषि सुपरवाइसर सिलेबस, RSMSSB Agriculture Supervisor Syllabus In Hindi 2026 Pdf, राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी में प्रदान कराने वाले है.


राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती-2026 overview :-

हाल ही में कृषि विभाग राजस्थान के लिये राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक के कुल 1100 (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 944 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 156) पदों पर भर्ती निकाली गयी है जो rajasthan Agriculture Supervisor OnLine Application Form भरना शुरू हो चुके है.

पद का नामगैर अनुसूचित क्षेत्रअनुसूचित क्षेत्रकुल पद
कृषि पर्यवेक्षक9441561100

Rajasthan Agriculture Supervisor परीक्षा की Exam date 18/04/2026 राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारी fixed कर दी गयी है तो अब तैयारी को बढ़ा दो और सिलेबस के लिए RSMSSB Agriculture Supervisor Syllabus PDF In Hindi नीचे से प्राप्त कर सकते है.


rajasthan agriculture Supervisor Exam Pattern In Hindi-

अब हम आपको Rajasthan agriculture Supervisor Exam Pattern के बारे विषय के अनुसार बताने वाले है –

  1. Objective Test paper –
  2. merit list –
  3. दस्तावेज सत्यापन-
प्रश्न पत्र का भागविषय का नामप्रश्नों की संख्याकुल अंकपरीक्षा समय
भाग–Iसामान्य हिन्दी1545
भाग–IIराजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति2575
भाग–IIIशस्य विज्ञान2060
भाग–IVउद्यानिकी2060
भाग–Vपशुपालन2060
कुल योग1003002 घंटे
  • इस परीक्षा प्रश्न पत्र में MCQ प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • इसकी परीक्षा में आपसे कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा।
  • प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थी को 120 मिनट का समय दिया जायेगा।
  • इस परीक्षा में किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1/3 (0.33) अंक काटा जायेगा.

RSMSSB Agriculture Supervisor Syllabus In Hindi 2026 –

अब हम यंहा पर हम rSMSSB agriculture Supervisor syllabus in hindi के बारे में बताने वाले है और यदि आपको यंहा पर राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर सिलेबस पीडीऍफ़ 2026 हिंदी में संशय होतो आप RSSB की ऑफिसियल वेब पोर्टल से भी देख सकते है .


भाग – I : सामान्य हिन्दी

प्रश्नों संख्या : 15 पूर्णांक : 45

  1. दिये गये शब्दों की संधि एवं शब्दों का संधि-विच्छेद।
  2. उपसर्ग एवं प्रत्यय—इनके संयोग से शब्द-रचना तथा शब्दों से उपसर्ग एवं प्रत्यय को पृथक करना, इनकी पहचान।
  3. समस्त (सामासिक) पद की रचना करना, समस्त (सामासिक) पद का विग्रह करना।
  4. शब्द युग्मों का अर्थ भेद।
  5. पर्यायवाची शब्द और विलोम शब्द।
  6. शब्द शुद्धि—दिये गये अशुद्ध शब्दों को शुद्ध लिखना।
  7. वाक्य शुद्धि—वर्तनी सम्बन्धी अशुद्धियों को छोड़कर वाक्य सम्बन्धी अन्य व्याकरणिक अशुद्धियों का शुद्धिकरण।
  8. वाक्यांश के लिये एक उपयुक्त शब्द।
  9. पारिभाषिक शब्दावली—प्रशासन से सम्बन्धित अंग्रेजी शब्दों के समकक्ष हिन्दी शब्द।
  10. मुहावरे—वाक्यों में केवल सार्थक प्रयोग अपेक्षित है।
  11. लोकोक्ति—वाक्यों में केवल सार्थक प्रयोग अपेक्षित है।

भाग – II : राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति

प्रश्नों की संख्या : 25, पूर्णांक : 75

  1. राजस्थान की भौगोलिक संरचना – भौगोलिक विभाजन, जलवायु, प्रमुख पर्वत, नदियां, मरुस्थल एवं फसलें।
  2. राजस्थान का इतिहास –
    सभ्यताएं – कालीबंगा एवं आहड़
    प्रमुख व्यक्तित्व – महाराणा कुंभा, महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप, राव जोधा, राव मालदेव, महाराजा जसवंत सिंह, वीर दुर्गादास, जयपुर के महाराजा मानसिंह प्रथम, सवाई जयसिंह, बीकानेर के महाराजा गंगासिंह इत्यादि।
    राजस्थान के प्रमुख साहित्यकार, लोक कलाकार, संगीतकार, गायक कलाकार, खेल एवं खिलाड़ी इत्यादि।
  3. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राजस्थान का योगदान एवं राजस्थान का एकीकरण।
  4. विभिन्न राजस्थानी बोलियां, कृषि, पशुपालन क्रियाओं की राजस्थानी शब्दावली।
  5. कृषि, पशुपालन एवं व्यावसायिक शब्दावली।
  6. लोक देवी-देवता – प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय।
  7. प्रमुख लोक पर्व, त्योहार, मेले – पशु मेले।
  8. राजस्थानी लोक कथा, लोक गीत एवं नृत्य, मुहावरे, कहावतें, फड़, लोक नाट्य, लोक वाद्य एवं कठपुतली कला।
  9. विभिन्न जातियां – जनजातियां।
  10. स्त्री–पुरुषों के वस्त्र एवं आभूषण।
  11. चित्रकारी एवं हस्तशिल्प कला – चित्रकला की विभिन्न शैलियां, भित्ति चित्र, प्रस्तर शिल्प, काष्ठ कला, मृद्माण्ड कला, उस्ता कला, हस्त औजार, नमदे-गलीचे आदि।
  12. स्थापत्य – दुर्ग, महल, हवेलियां, छतरियां, बावड़ियां, तालाब, मंदिर-मस्जिद आदि।
  13. संस्कार एवं रीति-रिवाज।
  14. धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल।

भाग – III : शस्य विज्ञान – Agriculture Supervisor Syllabus 2026

प्रश्नों की संख्या : 20, पूर्णांक : 60

  • राजस्थान की भौगोलिक स्थिति, कृषि एवं कृषि सांख्यिकी का सामान्य ज्ञान।
  • राज्य में कृषि, उद्यानिकी एवं पशुधन का परिदृश्य एवं महत्व।
  • राजस्थान की कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादन में मुख्य बाधाएं।
  • राजस्थान के जलवायुवीय खण्ड, मृदा उर्वरता एवं उत्पादकता।
  • क्षारीय एवं उसर भूमियां, अम्लीय भूमि एवं इनका प्रबन्धन।
  • राजस्थान में मृदाओं का प्रकार, मृदा क्षरण, जल एवं मृदा संरक्षण के तरीके, पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व, उपलब्धता एवं स्रोत, राजस्थानी भाषा में परम्परागत कृषि क्रियाओं की शब्दावली।
  • जीवांश खादों का महत्व, प्रकार एवं बनाने की विधियां तथा नत्रजन, फास्फोरस, पोटेशियम उर्वरकों – एकल, मिश्रित एवं योगिक उर्वरक एवं उनके प्रयोग की विधियां।
  • फसलोत्पादन में सिंचाई का महत्व, सिंचाई के स्रोत – फसलों की जल मांग एवं प्रभावित करने वाले कारक। सिंचाई की विधियां – विशेषतः फव्वारा, बूंद-बूंद, रेनगन आदि।
  • सिंचाई की आवश्यकता, समय एवं मात्रा।
  • जल निकास एवं इसका महत्व, जल निकास की विधियां।
  • राजस्थान के संदर्भ में परम्परागत सिंचाई से संबंधित शब्दावली।
  • मृदा परीक्षण एवं समस्याग्रस्त मृदाओं का सुधार।
  • साइलेज, हे-मेकिंग, चारा संरक्षण।
  • खरपतवार – विशेषताएं, वर्गीकरण, खरपतवारों से नुकसान, खरपतवार नियंत्रण की विधियां, राजस्थान की मुख्य फसलों में खरपतवारनाशी रसायनों से खरपतवार नियंत्रण।
  • खरपतवारों की राजस्थानी भाषा में शब्दावली।
  • निम्न मुख्य फसलों के लिए जलवायु, मृदा, खेत की तैयारी, किस्में, बीज उपचार, बीज दर, बुवाई समय, उर्वरक, सिंचाई, अंतराशस्यन, पौध संरक्षण, कटाई-मढ़ाई, भण्डारण एवं फसल चक्र की जानकारी –
  • अनाज वाली फसलें – मक्का, ज्वार, बाजरा, धान, गेहूं एवं जौ।
  • दालें – मूंग, चंवला, मसूर, उड़द, मोठ, चना एवं मटर।
    तिलहनी फसलें – मूंगफली, तिल, सोयाबीन, सरसों, अलसी, अरंडी, सूरजमुखी एवं तारामीरा।
    रेशेदार फसलें – कपास।
    चारे वाली फसलें – बरसीम, रिजका एवं जई।
    मसाले वाली फसलें – सौंफ, मैथी, जीरा एवं धनिया।
    नकदी फसलें – ग्वार एवं तंबाकू।
  • उत्तम बीज के गुण, बीज अंकुरण एवं इसको प्रभावित करने वाले कारक, बीज वर्गीकरण, मूल केन्द्रक बीज, प्रजनक बीज, आधार बीज एवं प्रमाणित बीज।
  • शुष्क खेती – महत्व, शुष्क खेती की तकनीकें।
  • मिश्रित फसल, इसके प्रकार एवं महत्व। फसल चक्र – महत्व एवं सिद्धान्त।
  • राजस्थान के संदर्भ में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी।
  • अनाज एवं बीज का भण्डारण।

RSMSSB agriculture Supervisor syllabus in hindi
RSMSSB agriculture Supervisor syllabus in hindi

भाग – IV : उद्यानिकी – RSMSSB agriculture Supervisor syllabus in hindi

प्रश्नों की संख्या : 20, पूर्णांक : 60

  • उद्यानिकी फलों एवं सब्जियों का महत्व, वर्तमान स्थिति एवं भविष्य।
  • फलदार पौधों की नर्सरी प्रबन्धन। पादप प्रवर्धन, पौध रोपण।
  • फलोद्यान के स्थान का चुनाव एवं योजना। उद्यान लगाने की विभिन्न रेखांकन विधियां।
  • पाला, लू एवं ओलावृष्टि जैसी मौसम की विपरीत परिस्थितियां एवं इनका समाधान।
  • फलोद्यान में विभिन्न पादप वृद्धि नियंत्रकों का प्रयोग।
  • सब्जी उत्पादन की विधियां एवं सब्जी उत्पादन में नर्सरी प्रबन्धन।
  • राजस्थान में जलवायु, मृदा, उन्नत किस्में, प्रवर्धन विधियां, जीवांश खाद व उर्वरक, सिंचाई, कटाई, उपज, प्रमुख कीट एवं बीमारियां एवं इनका नियंत्रण सहित निम्न उद्यानिकी फसलों की जानकारी –
  • आम, नींबू वर्गीय फल, अमरूद, अनार, पपीता, बेर, खजूर, आंवला, अंगूर, लहसुन, बेल, टमाटर, प्याज, फूल गोभी, पत्ता गोभी, भिण्डी, कद्दू वर्गीय सब्जियां, बैंगन, मिर्च, लहसुन, मटर, गाजर, मूली, पालक।
  • फल एवं सब्जी परिरक्षण का महत्व, वर्तमान स्थिति एवं भविष्य।
  • फल परिरक्षण के सिद्धान्त एवं विधियां।
  • डिब्बाबन्दी, सुखाना एवं निर्जलीकरण की तकनीकें एवं राजस्थान में इनकी परम्परागत विधियां।
  • फलपाक (जैम), अवलेह (जेली), केन्डी, शर्बत, पानक (स्क्वैश) आदि को बनाने की विधियां।
  • औषधीय पौधों व फूलों की खेती का राजस्थान के संदर्भ में सामान्य ज्ञान।
  • राजस्थान के संदर्भ में उद्यान विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएं।

भाग – V : पशुपालन- RSMSSB agriculture Supervisor syllabus in hindi

प्रश्नों की संख्या : 20, पूर्णांक : 60

  • पशुपालन का कृषि में महत्व।
  • पशुधन का दूध उत्पादन में महत्व एवं प्रबन्धन। निम्न पशुधन नस्लों की विशेषताएं, उपयोगिता व उत्पत्ति स्थान का सामान्य ज्ञान –
  • गाय – गिर, थारपारकर, नागौरी, राठी, जर्सी, होलस्टीन फ्रिजियन, मालवी, हरियाणा, मेवाती।
    भैंस – मुर्रा, सूरती, नीली रावी, भदावरी, जाफरवादी, मेहसाना।
    बकरी – जमुनापारी, बारबरी, बीटल, टोगनबर्ग।
    भेड़ – मारवाड़ी, चोकला, मालपुरा, मेरीनो, कराकुल, जैसलमेरी, अविवस्त्र, अविकालीन।
  • ऊंट प्रबन्धन, पशुओं की आयु गणना।
  • सामान्य पशु औषधियों के प्रकार, उपयोग, मात्रा एवं दवाइयां देने का तरीका –
  • जीवाणुरोधक – फिनाइल, कार्बोलिक एसिड, पोटेशियम परमैंगनेट (लाल दवा), लाइसोल।
  • विरेचक – मैग्नीशियम सल्फेट (मैक्ससल्फ), अरंडी का तेल।
  • उत्तेजक – एल्कोहल, कपूर।
  • कृमिनाशक – नीला थोथा, फिनोविस।
  • मर्दन तेल – तारपीन का तेल।
  • राजस्थान के पशुओं की मुख्य बीमारियों के कारक, लक्षण तथा उपचार – पशु-प्लेग, खुरपका-मुंहपका, लगड़ी, एन्थ्रेक्स, गलघोटू, थनेला रोग, दुग्ध ज्वर, रानीखेत, मुर्गियों की चेचक, मुर्गियों की खूनी पेचिश।
  • दुग्ध उत्पादन, दुग्ध संघटन, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, दुग्ध परिरक्षण, दुग्ध परीक्षण एवं गुणवत्ता।
  • दुग्ध में वसा को ज्ञात करना, आपेक्षित घनत्व, अम्लता तथा क्रीम पृथक्करण की विधि एवं यंत्रों की आवश्यकता एवं दही, पनीर व घी बनाने की विधि।
  • दुग्धशाला के बर्तनों की सफाई एवं जीवाणु रहित करना।
  • राजस्थान के संदर्भ में पशुपालन क्रियाओं एवं गतिविधियों से संबंधित शब्दावली।

RSSB Agriculture Supervisor Syllabus PDF In Hindi –

नीचे से Rajasthan agriculture supervisor syllabus 2026 pdf download कर सकते है –

RSMSSB Agriculture Supervisor Syllabus In Hindi 2026 Pdf Download
new –> राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक नई विज्ञप्ति 2026 PDF

यह भी पढ़े –

Rajasthan Mahila Supervisor Syllabus In Hindi 2026 PdfRSMSSB Lab Assistant Syllabus In Hindi 2026 Pdf
Rajasthan CET 12th Level Syllabus In Hindi 2026 PDFRajasthan Vanpal Syllabus In Hindi 2026 PDF
CET Graduation Level Syllabus In Hindi 2026 PdfREET Mains 3rd Grade Teacher Syllabus In Hindi 2025 Pdf
Rajasthan Police Syllabus In Hindi 2026 PdfRajasthan Police SI Syllabus In Hindi 2026 PDF

RSMSSB agriculture Supervisor syllabus in hindi
RSMSSB agriculture Supervisor syllabus in hindi
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक का सिलेबस पीडीऍफ़
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक का सिलेबस पीडीऍफ़
RSSB Agriculture Supervisor Syllabus PDF In Hindi
RSSB Agriculture Supervisor Syllabus PDF In Hindi
RSMSSB Agriculture Supervisor Syllabus PDF In Hindi
RSSB Agriculture Supervisor Syllabus PDF In Hindi
RSSB Agriculture Supervisor Syllabus PDF In Hindi

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक का सिलेबस पीडीऍफ़ -FAQ-

एग्रीकल्चर सुपरवाइजर का पेपर कब होगा ?

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए परीक्षा का आयोजन Exam date 18/04/2026 को किया जाएगा।

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर का सिलेबस क्या है?

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर का सिलेबस में सामान्य हिंदी के 15 प्रश्न, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति के 25 प्रश्न, शस्य विज्ञान, उद्यानिकी और पशुपालन के 20-20 प्रश्न पूछे जाते है.

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर पेपर कितने नंबर का होता है?

इसकी लिखित परीक्षा में आपसे कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो की 300 अंको का होगा.


निष्कर्ष- agriculture supervisor syllabus 2025

सबसे पहले हमने आपको rajasthan agriculture Supervisor Exam Pattern के बारे में डिटेल में समझाया है.

इस पोस्ट में हमने आपको राजस्थान सरकार द्वारा करायी जाने वाली भर्ती RSSB Agriculture Supervisor Syllabus PDF In Hindi प्रदान कराया है जिससे आप अपनी तैयारी कर सकते है.

ये सिलेबस पीडीऍफ़ हमने आपको rssb के ऑफिसियल वेबसाइट से ही लिया है तो आप इसे निसंदेह होकर इसे पढ़ सकते है.

यदि इस पीडीऍफ़ और दिए गये राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक का सिलेबस पीडीऍफ़ में कोई आपको संशय लगे तो फिर आप हमने कमेन्ट भी कर सकते है और यदि लेख अच्छा लगा होतो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और हमारे पेज को फॉलो करे.

Aditya Choudhary, मैं एक Computer Graduate and Internet Services के बारे 2011 से बहुत अच्छे से रूबरू हु. हम इस ब्लॉग पर All Govt. Exam Syllabus Detail And Its PDF उपलब्ध कराते है.