RBSE 11th Class Science Syllabus 2026-27 PDF डाउनलोड

इस लेख में RBSE 11th Class Science Syllabus 2026-27 PDF Download, RBSE 11वीं साइंस सिलेबस 2026-27 हिंदी में इसके अलावा विषय, अंक विभाजन, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस PDF डाउनलोड करने के बारे में डिटेल में समझाने वाले है.

जब कक्षा 11वीं में साइंस स्ट्रीम लेते ही सबसे पहला सवाल यही होता है की पढ़ना कहाँ से शुरू करें, कौन-सा विषय कितने नंबर का है और प्रैक्टिकल के अंक अलग से जुड़ते हैं या नहीं तो यहाँ RBSE कक्षा 11वीं साइंस सिलेबस से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी हिंदी में दी गई है, ताकि आप बिना समय गंवाए तैयारी शुरू कर सकें।

RBSE कक्षा 11 साइंस स्ट्रीम में विषय ?

साइंस स्ट्रीम की संरचना दो हिस्सों में बंटी है —

  1. अनिवार्य भाषा विषय
  2. मुख्य विज्ञान विषय।

अनिवार्य विषय: सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स ये तीनों ही स्ट्रीम के छात्रों के लिए अनिवार्य हैं। दोनों विषय 100-100 अंकों के होते हैं और इनकी परीक्षा अवधि 3 घंटे 15 मिनट रहती है।

मुख्य साइंस विषय: राजस्थान कक्षा 11th साइंस स्ट्रीम में भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), गणित (Mathematics), जीव विज्ञान (Biology), कंप्यूटर साइंस, अंग्रेज़ी और हिंदी जैसे विषय शामिल होते हैं।

ज़्यादातर छात्र फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ मैथ्स (PCM ) या बायोलॉजी (PCB) में से कोई एक चुनते हैं।

RBSE कक्षा 11 साइंस परीक्षा पैटर्न 2026-27: विषय का अंक विभाजन

  • हर विषय कुल 100 अंकों का होता है जिसमे 70 % अंक Theory and 30% अंक practical के लाने होते है –
  • हर विषय में और कुल मिलाकर कम-से-कम 33% अंक लाना अनिवार्य है।
विषयथ्योरी अंकप्रैक्टिकल अंककुल
फिजिक्स7030100
केमिस्ट्री7030100
बायोलॉजी7030100
मैथ्स1000100
हिंदी (अनिवार्य)1000100
अंग्रेज़ी (अनिवार्य)1000100

फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाती है जो स्कूल की लैब में होती है तो RBSE 11th Class Science practical Syllabus 2026-27 के हमने नीचे दे रखा है।


RBSE 11th Class Science Syllabus 2026-27 :-

हर विषय के प्रश्नपत्र में सामान्यतः अलग-अलग तरह के प्रश्न शामिल होते हैं जिसमे वस्तुनिष्ठ (objective), अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ/निबंधात्मक प्रश्न प्रकार के प्रश्न होते है।

जैसे बायोलॉजी के 70 अंकों के थ्योरी पेपर में 30 प्रश्न होते हैं जिसमे 10 अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1-1 अंक), 6 लघु उत्तरीय प्रश्न (2-2 अंक), 11 लघु उत्तरीय प्रश्न (3-3 अंक) और 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5-5 अंक) यानी अंकों का बड़ा हिस्सा 2 और 3 अंक वाले प्रश्नों से आता है.

प्रश्न का प्रकारप्रश्नों की संख्याप्रत्येक प्रश्न के अंककुल अंक
वस्तुनिष्ठ———
अति लघु उत्तरीय प्रश्न101-1 अंक10
लघु उत्तरीय प्रश्न62-2 अंक12
लघु उत्तरीय प्रश्न113-3 अंक33
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न35-5 अंक15
कुल30 प्रश्न—70 अंक

RBSE Class 11th Science Syllabus 2026-27 PDF डाउनलोड कैसे करे?

यदि आप आधिकारिक राजस्थान बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट से सिलेबस rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाता है जिसे आप इस पारकर से डाउनलोड कर सकते है-

  1. वेबसाइट खोलें और “Syllabus” या “पाठ्यक्रम” सेक्शन ढूंढें।
  2. कक्षा 11 और संबंधित सत्र (2026-27) चुनें।
  3. फिर उसके बाद में आपको कक्षा 11th अनुदेशिका सिलेबस पीडीऍफ़ को डाउनलोड कर लेना है जिसमें आपको पूरा एक पीडीऍफ़ मिलेगा तो उसमे आपको साइंस स्ट्रीम की सब्जेक्ट को खोजना पड़ेगा लेकिन हमने आपको नीचे सिर्फ RBSE Class 11th Science syllabus 2026-27 pdf दे रखी है तो आप नीचे से डाउनलोड कर ले :-

RBSE Class 11th compulsory subjects Syllabus 2026-27 –

नीचे दी गयी टेबल मे से आप कक्षा 11वीं की अनिवार्य हिंदी और अंग्रेजी विषय के सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी में डाउनलोड कर सकते है-

sr. no subject wise
1RBSE 11th Class compulsory hindi And english Syllabus 2026-27

RBSE Class 11th PCB And PCM Syllabus 2026-27 –

नीचे दिए टेबल में से आप RBSE Class 11th pCM Syllabus 2026- 27 and RBSE Class 11th pCB Syllabus 2026- 27 With Practical Syllabus PDF Download कर सकते है.

sr. no RBSE Class 11th PCB And PCM subject syllabus pdf
1RBSE 11th Class physics Syllabus 2026-27 with practical PDF
2RBSE Class 11th chemistry Syllabus With Practical 2026-27 PDF
3RBSE 11th Class maths Syllabus 2026-27 PDF
4RBSE Class 11th biology Syllabus With Practical 2026-27 PDF

RBSE Class 11th Previous Year Paper सोल्व करने के फायदे:-

  • प्रश्न का स्तर समझना– previous year paper से पता चलता है की किस टॉपिक से कितनी गहराई तक का प्रश्न पूछा जाता है यह सिर्फ किताब पढ़कर अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है.
  • समय प्रबंधन पुराने प्रश्न पत्र हल करने से तय समय में पूरा पेपर हल करने की आदत पुराने पेपर हल करने से आती है।
  • बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक पहचानना — हर विषय में कुछ यूनिट्स ऐसी होती हैं जिनसे लगातार सवाल आते हैं तो उनका पता लगता है जिससे उनके लिए अधिक प्राथमिकता देना ज़रूरी है।

RBSE 11वीं साइंस 2026-27 परीक्षा की तैयारी के टिप्स :-

  • सिलेबस को यूनिट के हिसाब से बाँटें और हर हफ्ते पूरा सिलेबस उसी हिसाब से याद करे पुरे सिलेबस को एक साथ देखकर घबराने की ज़रुरत नही है।
  • RBSE 11वीं फिजिक्स और केमिस्ट्री के न्यूमेरिकल रोज़ाना हल करें सिर्फ सॉल्व किए हुए उदाहरण पढ़ना काफी नहीं है।
  • फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रैक्टिकल फाइल और लैब रिकॉर्ड आखिरी हफ्तों के लिए न छोड़ें क्योकि ये 30 अंकों के होते है।
  • मैथ्स या बायोलॉजी जिसे भी चुना है उसे NEET या JEE के सिलेबस से एक बार मिला लें, ताकि बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी साथ-साथ NEET या JEE की भी तैयारी हो जाये ताकि अलग-अलग समय न लगे।
  • हर महीने के अंत में उस महीने में पढ़े गए टॉपिक्स का मोक टेस्ट लें जिसे कमज़ोर विषय समय रहते पकड़ में आ जाये।

निष्कर्ष :-

RBSE कक्षा 11वीं साइंस सिलेबस को समझना मुश्किल नहीं है पुरे सिलेबस को एक बारे में न पढ़े इसे टुकड़ों में देखने की ज़रूरत है जिसमे देखना है कौन-सा विषय कितने अंकों का है प्रैक्टिकल किस प्रकार से होगा ये जानना ज़रूरी है।

हमने आपको ऊपर RBSE कक्षा 11 साइंस सब्जेक्ट्स वाइज सिलेबस 2026-27 सभी विषयों की सिलेबस PDF डाउनलोड करें या फिर सेव करके रख ले और उसी के आधार पर एक यूनिट-वाइज टाइमटेबल बनाएं।


RBSE 11th Class Science Syllabus 2026-27 FAQ :-

RBSE कक्षा 11 साइंस सिलेबस 2026-27 कहां से डाउनलोड करें?
आधिकारिक सिलेबस rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में प्रैक्टिकल के कितने अंक होते हैं?
इन तीनों विषयों में 70 अंक थ्योरी और 30 अंक प्रैक्टिकल के लिए तय हैं, यानी कुल 100 अंक।

RBSE कक्षा 11 में पास होने के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?
हर विषय में और कुल मिलाकर कम-से-कम 33% अंक लाना अनिवार्य है।

क्या मैथ्स और बायोलॉजी दोनों एक साथ ले सकते हैं?
यह स्कूल पर निर्भर करता है। ज़्यादातर स्कूल छात्रों को PCM या PCB में से एक कॉम्बिनेशन चुनने देते हैं पर अगर दोनों साथ चाहिए तो अपने स्कूल से वैकल्पिक विषय चुन सकते है.

क्या RBSE सिलेबस NEET/JEE की तैयारी के लिए पर्याप्त है?
यह बुनियादी ज्ञान है लेकिन प्रतियोगी परीक्षा के स्तर के लिए अतिरिक्त अभ्यास सामग्री और गहराई से पढाई अलग से करना पड़ता है।


CTA

राजस्थान के कक्षा 11th का सत्र 2026-27 के विषयवार सिलेबस PDF, पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र और तैयारी से जुड़े अन्य संसाधनों के लिए syllabusarea.in पर RBSE कक्षा 11वीं स्कूल सेक्शन देखें।

आदित्य चौधरी Syllabus Area में Content Manager के रूप में कार्यरत हूँ और मुझे सरकारी परीक्षाओं से संबंधित शैक्षणिक कंटेंट तैयार करने का 5+ वर्षों का अनुभव है। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सरकारी परीक्षाओं से जुड़े विषयों पर रिसर्च, तथ्य सत्यापन और कंटेंट विश्लेषण का कार्य करता हु.

Leave a Comment