UPSSSC Lower PCS Syllabus In Hindi 2026 PDF, Exam pattern, चयन प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Telegram

UPSSSC Lower PCS का पूरा सिलेबस 2026 के नवीनतम परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और विषयवार टॉपिक्स के बारे में नीचे विस्तार से बताने वाले है.

Table of Contents

यदि आप UPSSSC Lower PCS Syllabus In Hindi पीडीऍफ़ की तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख 2026 के लिए UPSSSC lower PCS Syllabus PDF & Exam Pattern के पूरी डिटेल हिंदी में बताई है.


UPSSSC Lower PCS Selection Process:-

UPSSSC Lower PCS Selection Process इसमें मुख्य रूप से दो चरण हैं जिसमे अब ग्रुप सी के पदों के लिए साक्षात्कार नहीं होता है।

  1. UPSSSC PET score – 2025
  2. मुख्य परीक्षा (Mains):
  3. दस्तावेज़ सत्यापन :

UPSSSC Lower PCS Exam Pattern:-

परीक्षा के भागविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
भाग-1भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन0505
भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान1010
भारत एवं विश्व का भूगोल0505
भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास1010
सामान्य विज्ञान0505
पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबन्धन1010
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ0505
सामान्य बुद्धि परीक्षण0505
प्रारम्भिक गणितीय ज्ञान0505
सामान्य हिन्दी0505
भाग-2कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान1515
भाग-3उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी2020
योग100100
  • इस परीक्षा में केवल एक ही पेपर होता है।
  • पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है,
  • प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाती है।
  • पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थिओं को 2 घंटे का समय दिया जाता है।

UPSSSC Lower PCS Syllabus In Hindi

UPSSSC Lower PCS Syllabus In Hindi-

जैसा की आपको ऊपर दिए गये एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया के अनुसार पता लग चूका होगा की इस परीक्षा में जो पेपर होने वाला है उसके तीन भाग होने वाले है तो उन सभी भागो का सिलेबस टॉपिक वाइज डिटेल में समझाया है तो आप नीचे से uP lower PCS Syllabus pdf को डाउनलोड कर सकते है.

भाग-1-

(1) भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

  • भारतीय इतिहास के अंतर्गत सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनैतिक पक्षों की जानकारी।
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीयता का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के संबंध में सारगर्भित जानकारी।

(2) भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान

भारत में संवैधानिक विकास, भारतीय संविधान, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन, पंचायतीराज एवं स्थानीय स्वशासन, लोक नीति एवं आधिकारिक मुद्दे तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान।

(3) भारत एवं विश्व का भूगोल

  • भारत के भूगोल के अंतर्गत देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, भारत में कृषि, बागवानी, वानिकी एवं पशुपालन,
  • भारत में जनसंख्या एवं नगरीकरण का प्रारूप, स्मार्ट सिटी एवं स्मार्ट विलेज से सम्बन्धित जानकारी।
  • विश्व भूगोल में विषय की केवल सामान्य जानकारी।

(4) भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास

  • भारत में आर्थिक नियोजन, उद्देश्य एवं उपलब्धियाँ, नीति आयोग की भूमिका, सतत विकास के लक्ष्य
  • सरकार के बजट के अवयव तथा वित्तीय प्रणाली।
  • भारत में कृषि, उद्योग एवं व्यापार वाणिज्य का विकास।
  • भारत में स्वतंत्रता के पश्चात भूमि सुधार।
  • भारत में वैश्वीकरण तथा उदारीकरण के प्रभाव, औद्योगिक नीति में परिवर्तन तथा इनके औद्योगिक विकास पर प्रभाव।
  • आधारभूत संरचना : ऊर्जा, बन्दरगाह, सड़क, विमान पत्तन तथा रेलवे आदि।

(5) सामान्य विज्ञान

सामान्य विज्ञान (जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान) के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य परिबोध एवं जानकारी

भारत के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका।

संतुलित आहार, कैलोरी वितरण, प्रोटीन, विटामिन, विटामिन से होने वाली बीमारियाँ एवं बचाव, डायरिया, एनीमिया, विभिन्न बीमारियों में भोज्य पदार्थ का महत्व, टीकाकरण का महत्व, जलचक्र, जल स्रोत के प्रकार, पेयजल गुणवत्ता के मानक, जलभृत, विद्युत चुम्बकीय प्रतिरोधकता सर्वेक्षण आदि।

(6) पर्यावरण, पारिस्थितिकी तथा आपदा प्रबन्धन

  • पर्यावरण, पारिस्थितिकी तंत्र, वन्य जीव संरक्षण, जैव विविधता, पर्यावरणीय प्रदूषण एवं क्षरण।
  • प्राकृतिक आपदाएँ तथा आपदा प्रबन्धन।

(7) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर हाल के घटनाक्रमों का ज्ञान।

(8) सामान्य बुद्धि परीक्षण

युक्ति संगत एवं आलोचनात्मक तथा विश्लेषणात्मक योग्यता आधारित ऐसे प्रश्न जिनसे अभ्यर्थी की परिणामपरक अभिक्षमता परखी जा सके।

(9) प्रारम्भिक गणितीय ज्ञान

  • प्रारम्भिक गणित हाईस्कूल स्तर तक : अंकगणित, बीजगणित एवं रेखागणित।
  • सांख्यिकीय विश्लेषण-ग्राफ और डायग्राम जिनसे अभ्यर्थियों की सांख्यिकीय, ग्राफीय डायग्राम सम्बन्धी प्रस्तुत सूचना से सामान्य ज्ञान सम्बन्धी तार्किक निष्कर्ष निकालने की क्षमता की परख हो सके।

(10) सामान्य हिन्दी

• शासकीय, अर्द्धशासकीय, वैयक्तिक तथा व्यावसायिक समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित को सम्बोधित पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना एवं परिपत्र सम्बन्धी प्रश्न।

• वर्ण एवं ध्वनि विचार : उच्चारण, लेखन, स्वर, व्यंजन, मात्रा-पहचान और प्रयोग, ध्वनियों का वर्गीकरण।

• शब्द रचना : संधि एवं संधि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय।

• शब्द प्रकार :
(क) तत्सम, अर्द्धतत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी।
(ख) संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय (क्रिया विशेषण, सम्बन्ध सूचक, विस्मयबोधक, निपात)।

शब्द ज्ञान : पर्यायवाची, विलोम, शब्द युग्मों का अर्थ भेद, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, समानार्थी शब्द, उपयुक्त शब्द चयन, सम्बन्धवाची शब्दावली।

• शब्द शुद्धि।

• व्याकरणिक कोटियाँ : परसर्ग, लिंग, वचन, पुरुष, काल, वृत्ति, पक्ष, वाच्य।

• वाक्य रचना, प्रकार-सरल, संयुक्त, मिश्र, वाक्य शुद्धि।

• विराम चिन्हों का प्रयोग।

• मुहावरे/लोकोक्तियाँ।


भाग-2 (कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार)

• कम्प्यूटर, सूचना तकनीकी, इन्टरनेट एवं वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का इतिहास, परिचय एवं अनुप्रयोग।

• निम्नलिखित बिन्दुओं सम्बन्धी सामान्य ज्ञान-

▪ हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर।
▪ इनपुट एवं आउटपुट।
▪ इन्टरनेट प्रोटोकॉल/IP एड्रेस।
▪ आई०टी० गैजेट एवं उनका अनुप्रयोग।
▪ ई-मेल आई०डी० को बनाना एवं ई-मेल का प्रयोग/संचालन।
▪ प्रिंटर, टेबलेट एवं मोबाइल का संचालन।
▪ वर्ड प्रोसेसिंग (MS-Word) एवं एक्सेल प्रोसेसिंग (MS-Excel) के महत्वपूर्ण तत्व।
▪ ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेंस।

• डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग।

• भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा।

• कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले तकनीकी विकास एवं नवाचार (aI, बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इन्टरनेट ऑफ थिंग्स) तथा इस क्षेत्र में भारत की उपलब्धियाँ आदि।


भाग-3 उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी-

  • उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषायें, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन,
  • भौगोलिक परिदृश्य एवं पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खान और खनिज, अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार, राजव्यवस्था एवं प्रशासन,
  • समसामयिक घटनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य की उपलब्धियाँ आदि।
UPSSSC Lower PCS Syllabus 2026 PDF Download In Hindi

यह भी पढ़े :-

UP Police Jail Warder SyllabusUP Police constable Syllabus
UPSSSC Excise Constable Syllabus UPSSSC Assistant Boring Technician Syllabus
UP police SI Syllabus UP Lekhpal Syllabus
UPSSSC Forest Guard SyllabusUPSSSC Junior Assistant Syllabus
UPSSSC Lower PCS Syllabus In Hindi
UPSSSC Lower PCS Syllabus In Hindi
UPSSSC Lower PCS Syllabus In Hindi

UPSSSC Lower PCS Syllabus In Hindi निष्कर्ष :-

UPSSSC लोअर PCS को क्रैक करने के लिए केवल कड़ी मेहनत ही नहीं, बल्कि एक रणनीतिक दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है।

UPSSSC लोअर PCS परीक्षा पैटर्न को समझकर, नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर और सख्ती से सिलेबस का याद करके इस भर्ती में चयन संभव है.


UPSSSC Lower PCS Syllabus In Hindi FAQ :-

क्या UPSSSC लोअर PCS चयन प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू है?

नहीं, UPSSSC ग्रुप सी और लोअर पीसीएस पदों के लिए इंटरव्यू बंद कर दिए गए हैं। अंतिम चयन पूरी तरह से मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों पर आधारित है।

UPSSSC लोअर PCS परीक्षा के लिए नेगेटिव मार्किंग क्या है?

प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25 अंक) की नेगेटिव मार्किंग है।

क्या UPSSSC लोअर PCS प्रीलिम्स के अंक अंतिम मेरिट सूची में जोड़े जाते हैं?

नहीं, प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है। केवल आपके मुख्य परीक्षा के स्कोर ही आपका अंतिम चयन और रैंक निर्धारित करते हैं।

UPSSSC Lower PCS Syllabus In Hindi कहाँ से डाउनलोड कर सकता हूँ?

आप आधिकारिक अधिसूचना और सिलेबस पीडीएफ सीधे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट से ‘नोटिस बोर्ड’ अनुभाग के तहत डाउनलोड कर सकते हैं, या ऊपर लेख में दिए गए सीधे लिंक का उपयोग कर सकते हैं।


CTA

क्या आप अपना स्टडी प्लान व्यवस्थित करने के लिए तैयार हैं? Syllabus Area पर अधिक विस्तृत विषयवार विश्लेषण, कट-ऑफ रुझान और तैयारी रणनीतियों को एक्सप्लोर करें।

नवीनतम परीक्षा सूचनाओं और अध्ययन सामग्री से अपडेट रहने के लिए हमारे पेज को बुकमार्क करना न भूलें।

Aditya Choudhary, मैं एक Computer Graduate and Internet Services के बारे 2011 से बहुत अच्छे से रूबरू हु. हम इस ब्लॉग पर All Govt. Exam Syllabus Detail And Its PDF उपलब्ध कराते है.

Leave a Comment