UPSSSC Excise Constable Syllabus in Hindi 2026 – परीक्षा पैटर्न, Physical Test और PDF

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Telegram

यह आर्टिकल UPSSSC Excise Constable Syllabus 2026 की हिंदी में पूरी जानकारी देता है — लिखित परीक्षा का पैटर्न, हर विषय का सिलेबस, Physical और Medical Test के मानक, बेस्ट बुक्स और 3 महीने का तैयारी प्लान। UP सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हर उम्मीदवार के लिए यह एक ज़रूरी गाइड है।

Table of Contents

UPSSSC Excise Constable 2026 की अधिसूचना आ चुकी है और 722 पदों पर भर्ती का मौका सामने है। लेकिन लाखों उम्मीदवारों की भीड़ में वही सफल होगा जो यूपी आबकारी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस को सही से समझे और उसी के अनुसार तैयारी करे।

इस आर्टिकल में आपको मिलेगा: 7-stage selection process, विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, Physical और Medical Test के मानक, बेस्ट बुक्स — और एक 3 महीने का तैयारी प्लान।


UPSSSC Excise Constable Selection Process :-

  1. UPSSSC PET 2025 (Qualifying) — Valid PET 2025 scorecard
  2. Main Written Examination — Objective MCQ।
  3. Physical Measurement Test (PMT) — Height और Chest माप। Pass/Fail।
  4. Physical Efficiency Test (PET) — Running Pass/Fail।
  5. Medical Examination — Vision, Hearing, General Health। Pass/Fail।
  6. Document Verification
  7. Final Merit और Appointment

UPSSSC Excise Constable Exam Pattern 2026:-

  • इस परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे
  • इस पेपर को हल करने में समयावधि 2 घण्टा होगी।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग निर्धारित अंक का 25 प्रतिशत अर्थात 1/4 होगी।
भागविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
भाग-1भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन0505
””भारत एवं विश्व का भूगोल0505
””भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास1010
””भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान1010
””सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी0505
””पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन0505
””राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ0505
””डाटा इंटरप्रिटेशन1010
””उत्तर प्रदेश में आबकारी से संबंधित महत्वपूर्ण विधिक उपबंध एवं नीतियां1010
भाग-2कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं समसामयिक तकनीकी विकास1515
भाग-3उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी2020
योग100100
विवरणजानकारी
परीक्षा का प्रकारObjective MCQ
कुल प्रश्न100 प्रश्न
कुल अंक100 (1 अंक प्रति प्रश्न)
समय2 घंटे
Negative Marking1/4 — अंक
माध्यमहिंदी और English
ModeOffline (OMR-based)

UPSSSC Excise Constable Syllabus

UPSSSC Excise Constable Syllabus in Hindi –

(1) भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन-

  • भारतीय इतिहास के अंतर्गत सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पक्षों की जानकारी।
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन- स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रवाद का उदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के सम्बन्ध में सामान्य जानकारी।

(2) भारत एवं विश्व का भूगोल

  • भारत के भूगोल के अंतर्गत देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, कृषि, बागवानी, वानिकी एवं पशुपालन, जनसंख्या एवं नगरीकरण का प्रारूप, स्मार्ट सिटी एवं स्मार्ट विलेज से संबंधित जानकारी।
  • विश्व भूगोल के बारे में सामान्य जानकारी।

(3) भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास

  • सतत विकास, गरीबी उन्मूलन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि।
  • उम्मीदवारों का मूल्यांकन जनसंख्या, पर्यावरण एवं शहरीकरण के बीच संबंधों के सम्बन्ध में किया जायेगा।

(4) भारतीय राज्यव्यवस्था एवं भारतीय संविधान

  • भारत में संवैधानिक विकास,
  • भारतीय संविधान,
  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन,
  • पंचायतीराज एवं स्थानीय स्वशासन,
  • लोक नीति एवं आधिकारिक मुद्दे तथा सामुदायिक विकास।

(5) सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा अवलोकन से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य सिद्धांतों पर आधारित होंगे।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में भारत की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति का दैनिक जीवन में अनुप्रयोग,
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ,
  • प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण,
  • नवीन प्रौद्योगिकियों का विकास,
  • द्विउपयोगी एवं तकनीकी उपयोगी प्रौद्योगिकियां।

(6) पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन

  • पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दों से संबंधित सामान्य जानकारी।
  • भारत में आपदाएं, आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबंधन,
  • आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005,
  • राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA),
  • राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA),
  • राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) एवं राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) तथा
  • भारत में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न संस्थाएं।

(7) राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं

  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर हाल के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का ज्ञान।

(8) डेटा इंटरप्रिटेशन

  • डाटा इंटरप्रिटेशन– आंकड़ों की व्याख्या एवं विश्लेषण।
  • सांख्यिकीय विश्लेषण- ग्राफ और डायग्राम जिनसे अभ्यर्थियों की सांख्यिकीय एवं ग्राफिकीय डायग्राम सम्बन्धी प्रस्तुत सूचना से सामान्य ज्ञान सम्बन्धी निष्कर्ष निकालने की क्षमता का परीक्षण हो सके।

(9) उत्तर प्रदेश में आबकारी से संबंधित महत्वपूर्ण विधिक उपबंध एवं नीतियां

  • संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम-1910 (यथासंशोधित) एवं शीरा,
  • अल्कोहल तथा अन्य मादक पदार्थों की सामान्य जानकारी,
  • आबकारी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण शासनादेश एवं उत्तर प्रदेश आबकारी नीति 2025-26।

भाग-2: कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी-

  • कम्प्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी, इंटरनेट एवं वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का इतिहास, परिचय एवं अनुप्रयोग।
  • निम्नलिखित बिन्दुओं से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान-
  • हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर।
  • इनपुट एवं आउटपुट।
  • इंटरनेट प्रोटोकॉल/आईपी एड्रेस।
  • आईटी गैजेट्स एवं उनका अनुप्रयोग।
  • ई-मेल आईडी का निर्माण एवं ई-मेल का प्रयोग/संचालन।
  • प्रिंटर, टेबलेट एवं मोबाइल का संचालन।
  • वर्ड प्रोसेसिंग (MS-Word) एवं एक्सेल प्रोसेसिंग (MS-Excel) के महत्वपूर्ण तत्व।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेंस।
  • डिजिटल वित्तीय उपकरण एवं अनुप्रयोग।
  • भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा।
  • कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले तकनीकी विकास एवं नवाचार (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स) तथा
  • इस क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां आदि।

भाग-3: उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

  • उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषाएं, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन,
  • भौगोलिक परिदृश्य एवं पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खान और खनिज, अर्थव्यवस्था,
  • कृषि, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार, राजव्यवस्था एवं प्रशासन,
  • समसामयिक घटनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य की उपलब्धियां आदि।
UPSSSC Excise Constable Syllabus 2026 PDF Download In Hindi

ये भी –

UP Police constable Syllabus UP Police SI Syllabus
UPSSSC Assistant Boring Technician Syllabus PDFUP TET Syllabus 2026
UPSSSC Lower PCS Syllabus UPSSSC PET Syllabus

UPSSSC Excise Constable Physical Test Details –

यूपी आबकारी कांस्टेबल का फिजिकल टेस्ट दो भागो में होगा जिसमे एक भाग में measurement test होता है और फिर उसके बाद में efficiency test होता है और हमने दोनों भागो को पास करने पर ही मेरिट लिस्ट तक पहुंचा जाता है-

Physical Measurement Test (PMT)

मानकपुरुषमहिला
ऊँचाई167.6 सेमी152 सेमी
सीना (Chest)80–85 सेमीलागू नहीं

Physical Efficiency Test (PET)

मानकपुरुषमहिला
दौड़4.8 km2.4 km
समय 25 मिनट 14 मिनट

UP Abkari police Medical Test Details :

  • Medical Examination में Vision,
  • Hearing, Flat Feet,
  • Varicose Veins और General Health की जाँच होती है।
  • अगर आपको कोई पुरानी बीमारी या शारीरिक समस्या है, तो आवेदन से पहले एक बार किसी डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

UPSSSC Excise Constable best Books:-

वैसे तो आप जिस भी किताब से पढाई कर रहे है होंगे आप अपने अनुसार ही करते है और जिन्होंने confusion है वो फिर नीचे दिए बुक के हिसाब से अध्यन करके देख सकते है –

विषयबुक / प्रकाशक
सामान्य ज्ञानLucent’s General Knowledge (latest edition)
UP GKLucent UP Vishesh या Dr. Mahesh Kumar Barnwal UP Samanya Gyan
हिंदी व्याकरणSaral Hindi Vyakaran + 1000+ question practice book
गणितRS Aggarwal Quantitative Aptitude — relevant chapters
तर्कशक्तिRS Aggarwal Verbal & Non-Verbal Reasoning
पिछले वर्ष के पेपरArihant और Kiran Publishers — UPSSSC Excise Constable
करंट अफेयर्सLucent/Arihant monthly magazines या GKToday app

यूपी आबकारी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कैसे करे ?

यूपी आबकारी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी करने के लिए आपको सिलेबस को अच्छे से समझना होगा जिसमें इंडिया जी को अच्छे से समझे जिसमें History + Polity + Geography + Economy के बाद मैथ्स और रिजनिंग के लिए नोट्स बनाकर काम से कम 4 से 5 घंटे की पढ़ाई करें.

इस भर्ती में एग्जाम के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट की तैयारी करना भी बहुत जरूरी है तो 4.8 किलोमीटर पुरुषों के लिए और 2.4 किलोमीटर महिलाओं के लिए दौड़ रोज करनी होगी क्योंकि आप शाम के टाइम में रोज एक से दो घंटे के लिए इसकी प्रैक्टिस कर सकते हैं.

फिर इसके बाद जब आपको लगे कि हमारा सिलेबस एक बार अच्छे से याद हो चुका है तो उसके बाद आपको UP Excise Constable Previous year paper हल करके देखने होंगे.

तभी आपको अपने तैयारी के लेवल का अंदाज लगेगा साथ के साथ आपको पेपर के अंतिम दिनों में यूपी पुलिस एक्साइज कांस्टेबल की मॉक टेस्ट एग्जाम भी हल करने होंगे इसके साथ करंट अफेयर की प्रतिदिन तैयारी करते रहें.


निष्कर्ष

यूपी आवकारी पुलिस परीक्षा में सफलता के लिए सिलेबस की सही समझ और systematic तैयारी ज़रूरी है। GK और हिंदी पर मजबूत पकड़, UP GK को गंभीरता से लेना, गणित में speed, और शारीरिक तैयारी को पहले दिन से साथ में रखना है।

सरकारी नौकरी से जुड़ी ताज़ा जानकारी, सिलेबस और एग्जाम गाइड के लिए syllabusarea.in को विजिट करते रहें।


UPSSSC Excise Constable Exam Pattern
UPSSSC Excise Constable Physical Test
UPSSSC Excise Constable Physical Test

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ):-

Q1. UPSSSC Excise Constable की लिखित परीक्षा में Negative Marking है?

इसमें 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगीं.

Q2. क्या Physical और Written Exam की तैयारी साथ में हो सकती है?

हाँ, और होनी ही चाहिए। 4–5 km running रोज़ करने में 30–40 minutes लगते हैं। लेकिन Running Endurance scratch से build होने में months लगते हैं — Written result का इंतज़ार करना भारी पड़ सकता है।

Q3. कितने समय की तैयारी काफी है?

candidate के लिए 4–5 महीने की focused daily preparation (4–6 hours per day) competitive scores के लिए realistic है। इस exam में key differentiator UP GK है।

q4. uP ABKARI constable भर्ती कितने पदों पर होगी.

722 पदों पर भर्ती होने वाली है.

Aditya Choudhary, मैं एक Computer Graduate and Internet Services के बारे 2011 से बहुत अच्छे से रूबरू हु. हम इस ब्लॉग पर All Govt. Exam Syllabus Detail And Its PDF उपलब्ध कराते है.

Leave a Comment