Rajasthan SET Syllabus 2026- Exam pattern, All Subjects Syllabus PDF Download

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Telegram

इस लेख में हम आपको Rajasthan SET Syllabus 2026 PDF Download, राजस्थान सेट एग्जाम सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी में, SET exam Paper 1 Syllabus In Hindi, UOR SET Exam 2026 Subject Wise Syllabus PDF नीचे से डाउनलोड कर सकते है.

जो भी अभ्यर्थी राजस्थान सेट परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे है उनके लिए हमने आपको नीचे सेट परीक्षा का पैटर्न और RSET Syllabus टॉपिक वाइज डिटेल में समझाया है और उसके बाद हमने rajasthan sET paper 1 Syllabus 2026 PDF or SET paper 2 Syllabus 2026 PDF in Hindi And English में प्राप्त कर सकते है तो पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े.

Rajasthan SET Exam Overview 2026 :-

ParticularsDetails
Exam NameRajasthan State Eligibility Test (SET) 2026
आयोजक संस्थाUniversity of Kota
Exam ModeOffline (OMR Based)
Number of Papers2 Papers
Rajasthan SET Exam Date6 सितंबर 2026
Paper 1Teaching & Research Aptitude
(Reasoning, Comprehension, Communication, ICT, etc.)
Paper 2Subject-wise syllabus based on selected subject
कुल अंक300 अंक
(Paper 1: 100, Paper 2: 200)
Official Websitehttps://uok.ac.in

Rajasthan SET Exam Pattern 2026 :-

इस परीक्षा में दो प्रश्न-पत्र (I एवं II) होंगे जिसके एग्जाम पैटर्न को हमने डिटेल में नीचे बताया है : –

प्रश्न-पत्रअंकप्रश्नों की संख्याMCQ- प्रश्नों का प्रारूपकुल अवधि
I10050प्रश्न-पत्र I के प्रश्न अभ्यर्थी की शिक्षण / शोध अभिरुचि का आकलन तर्कशक्ति, पठन बोध,
अपसारी चिंतन तथा अभ्यर्थी की सामान्य जागरूकता की परीक्षा

1 घंटा
II200100यह अभ्यर्थी द्वारा चयनित विषय पर आधारित होगा तथा अभ्यर्थी के विषय ज्ञान का आकलन करेगा।2 घंटे
कुल30015003 घंटे
(180 मिनट)
  • इस परीक्षा प्रश्न-पत्र का माध्यम केवल अंग्रेज़ी एवं हिन्दी होगा
  • भाषा का प्रश्न-पत्र केवल संबंधित भाषा (माध्यम) में होगा।
  • दोनों पेपर का प्रत्येक प्रश्न 02 (दो) अंक का होगा।
  • गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
  • अनुत्तरित/प्रयास न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
Rajasthan SET Syllabus
Rajasthan SET Syllabus

Rajasthan SET Syllabus 2026 In Hindi :-

यह परीक्षा rajasthan State Eligibility Test के रूप में लिया जाता है जिसे अभी university of Kota के द्वारा लिया जा रहा है तो हमने आपको राजस्थान सेट परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के बारे में डिटेल में बताया है और यदि आपको इस परीक्षा से सम्बंधित अधिक जानकारी लेनी है तो फिर आपको UOR official website पर चेक कर सकते है |

Rajasthan SET Paper 1 Syllabus :-

इकाई – 1 : शिक्षण अभिवृत्ति

• शिक्षण : अवधारणाएं, उद्देश्य, शिक्षण का स्तर (स्मरण शक्ति, समझ और विचारात्मक), विशेषताएं और मूल अपेक्षाएं।
• शिक्षार्थी की विशेषताएं : किशोर और वयस्क शिक्षार्थी की अपेक्षाएं (शैक्षिक, सामाजिक / भावनात्मक और संज्ञानात्मक), व्यक्तिगत भिन्नताएँ।
• शिक्षण प्रभावक तत्त्व : शिक्षक, सहायक सामग्री, संस्थागत सुविधाएं, शैक्षिक वातावरण।
• उच्च अधिगम संस्थाओं में शिक्षण की पद्धति : अध्यापक केंद्रित बनाम शिक्षार्थी केंद्रित पद्धति, ऑफ लाइन बनाम ऑन-लाइन पद्धतियां (स्वयं, स्वयंप्रभा, मूक्स इत्यादि)।
• शिक्षण सहायक प्रणाली : परंपरागत आधुनिक और आई सी टी आधारित।
• मूल्यांकन प्रणालियां : मूल्यांकन के तत्त्व और प्रकार, उच्च शिक्षा में विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली में मूल्यांकन, कंप्यूटर आधारित परीक्षा, मूल्यांकन पद्धतियों में नवाचार।

इकाई – 2 : शोध अभिवृत्ति

• शोध : अर्थ, प्रकार और विशेषताएं, प्रत्यक्षवाद एवं उत्तर-प्रत्यक्षवाद शोध के उपागम।
• शोध पद्धतियां : प्रयोगात्मक, विवरणात्मक, ऐतिहासिक, गुणात्मक एवं मात्रात्मक।
• शोध के चरण।
• शोध प्रबन्ध एवं आलेख लेखन : फार्मट और संदर्भ की शैली।
• शोध में आई सी टी का अनुप्रयोग।
• शोध नैतिकता।

इकाई – 3 : बोध

• एक गद्यांश दिया जाएगा, उस गद्यांश से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

इकाई – 4 : संप्रेषण

• संप्रेषण : संप्रेषण का अर्थ, प्रकार और अभिलक्षण।
• प्रभावी संप्रेषण : वाचिक एवं गैर-वाचिक, अन्तः सांस्कृतिक एवं सामूहिक संप्रेषण, कक्षा-संप्रेषण।
• प्रभावी संप्रेषण की बाधाएं।
• जन-मीडिया एवं समाज।

इकाई – 5 : गणितीय तर्क और अभिवृत्ति

• तर्क के प्रकार।
• संख्या श्रेणी, अक्षर श्रृंखला, कूट और संबंध।
• गणितीय अभिवृत्ति (अंश, समय और दूरी, अनुपात, समानुपात, प्रतिशतता, लाभ और हानि, व्याज और छूट, औसत आदि)।

इकाई – 6 : युक्तियुक्त तर्क

• युक्ति के ढांचे का बोध : युक्ति के रूप, निरूपाधिक तर्कवाक्य का ढाँचा, अवस्था और आकृति, औपचारिक एवं अनौपचारिक युक्ति दोष, भाषा का प्रयोग, शब्दों का लक्ष्यार्थ और वस्त्वर्थ, विरोध का परंपरागत वर्ग।
• युक्ति के प्रकार : निगमनात्मक और आगमनात्मक युक्ति का मूल्यांकन और विशिष्टीकरण।
• अनुरूपताएं।
• वेण का आरेख : तर्क की वैधता सुनिश्चित करने के लिए वेण आरेख का सरल और बहुप्रयोग।
• भारतीय तर्कशास्त्र : ज्ञान के साधन।
• प्रमाण : प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान, शब्द, अर्थापत्ति और अनुपलब्धि।
• अनुमान की संरचना, प्रकार, व्याप्ति, हेत्वाभास।

इकाई – 7 : आंकड़ों की व्याख्या

• आंकड़ों का स्रोत, प्राप्ति और वर्गीकरण।
• गुणात्मक एवं मात्रात्मक आंकड़े।
• चित्रवत वर्णन (बार-चार्ट, हिस्टोग्राम, पाई-चार्ट, टेबल चार्ट और रेखा-चार्ट) और आंकड़ों का मान-चित्रण।
• आंकड़ों की व्याख्या।
• आंकड़े और सुशासन।

इकाई – 8 : सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आई सी टी)

• आई सी टी : सामान्य संक्षिप्तियां और शब्दावली।
• इंटरनेट, इन्ट्रानेट, ई-मेल, श्रव्य-दृश्य कांफ्रेसिंग की मूलभूत बातें।
• उच्च शिक्षा में डिजिटल पहलें।
• आई सी टी और सुशासन।

इकाई – 9 : लोग, विकास और पर्यावरण

• विकास और पर्यावरण : मिलेनियम विकास और संपोषणीय विकास का लक्ष्य।
• मानव और पर्यावरण संव्यवहार : नृजातीय क्रियाकलाप और पर्यावरण पर उनके प्रभाव।
• पर्यावरणपरक मुद्दे : स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, अपशिष्ट (ठोस, तरल, बायो-मेडिकल, जोखिमपूर्ण, इलैक्ट्रानिक) जलवायु परिवर्तन और इसके सामाजिक आर्थिक तथा राजनीतिक आयाम।
• मानव स्वास्थ्य पर प्रदूषकों का प्रभाव।
• प्राकृतिक और ऊर्जा के स्रोत, सौर, पवन, मृदा, जल, भू-ताप, बायो-मास, नाभिकी और वन।
• प्राकृतिक जोखिम और आपदाएं : न्यूनीकरण की युक्तियां।
• पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम (1986), जलवायु परिवर्तन संबंधी राष्ट्रीय कार्य योजना, अन्तर्राष्ट्रीय समझौते / प्रयास — मोंट्रीयल प्रोटोकॉल, रियो सम्मेलन, जैव विविधता सम्मेलन, क्योटो प्रोटोकॉल, पेरिस समझौता, अंतरराष्ट्रीय सौर संधि।

इकाई – 10 : उच्च शिक्षा प्रणाली

• उच्च अधिगम संस्थाएं और प्राचीन भारत में शिक्षा।
• स्वतंत्रता के बाद भारत में उच्च अधिगम और शोध का उद्भव।
• भारत में प्राच्य, पारंपरिक और गैर-पारंपरिक अधिगम कार्यक्रम।
• व्यावसायिक / तकनीकी और कौशल आधारित शिक्षा।
• मूल्य शिक्षा और पर्यावरणपरक शिक्षा।
• नीतियां, सुशासन, राजनीति और प्रशासन।

rajasthan sET paper 1 Syllabus 2026 PDF Download


Rajasthan SET Paper 2 Syllabus :-

नीचे दी गयी लिंक से आप राजस्थान सेट परीक्षा के विषय से संबधित सिलेबस प्राप्त कर सकते है हमने नीचे सभी विषय के सिलेबस पीडीऍफ़ दे रखे आप अपनी का चुनाव करके उसका पीडीऍफ़ डाउनलोड कर सकते है :-

rajasthan sET All Subjects Syllabus 2026 PDF Download

यह भी पढ़े :-

RAS Syllabus 2026RPSC Assistant Professor Syllabus 2026
RPSC EO RO Syllabus PDF 2026RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus
Rajasthan Teaching Associate Syllabus 2026RPSC 1st Grade Syllabus
Rajasthan SET Exam Pattern
Rajasthan SET Exam Pattern
Rajasthan SET Syllabus 2026 In Hindi
Rajasthan SET Syllabus 2026 In Hindi

निष्कर्ष :-

यह परीक्षा अब तीन साल बाद ली जा रही जो पहले 2023 में परीक्षा के लिए आवेदन लिया गया था तो इस बार मौका न छोड़े को अच्छे से तैयारी करे.

हमने आपको इस पोस्ट में सबसे पहले rajasthan SET Exam 2026 overview दिया है फिर आपको एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को डिटेल में समझाया है.

पोस्ट के अंत में हमने आपको इसमें दो पेपर होते है और दोनों पेपर के सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी में प्रदान किये जिसे आप डाउनलोड कर लेवे.

यदि पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इस परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी दोस्त को आप इसे शेयर कर दे और इसी प्रकार सिलेबस प्राप्त करने के लिए सिलेबस एरिया ब्लॉग को बुकमार्क कर लेवे.


RSET Syllabus 2026 FAQ :-

q. 1 राजस्थान सेट का सिलेबस क्या है?

Rajasthan SET Syllabus पेपर 1 में शिक्षण / शोध अभिरुचि का आकलन तर्कशक्ति, पठन बोध और पेपर 2 में चयनित विषय पर आधारित होगा जिसमे विषय ज्ञान का आकलन होगा।

q. 2 राजस्थान सेट परीक्षा का पैटर्न क्या है?

इस परीक्षा में दो पेपर होते है जिसमे paper 1 में 50 प्रश्न पूछे जाते है जिसे 1 घंटे में हल करना होगा और पेपर 2 में 100 प्रश्न पूछे जाते है जो 2 घंटे का रहने वाला है प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का होंगे.

q. 3 राजस्थान सेट में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?

इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नही होती है.

q. 4 RSET सर्टिफिकेट की वैलिडिटी क्या है?

इस सर्टिफिकेट के वैलिडिटी लाइफटाइम के लिए होती है जब तक आप परीक्षा में शामिल हो सकते है.

Aditya Choudhary, मैं एक Computer Graduate and Internet Services के बारे 2011 से बहुत अच्छे से रूबरू हु. हम इस ब्लॉग पर All Govt. Exam Syllabus Detail And Its PDF उपलब्ध कराते है.

Leave a Comment