RPSC 1st Grade Syllabus In Hindi 2026 Pdf, नया फर्स्ट ग्रेड सिलेबस पीडीऍफ़

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Telegram

फर्स्ट ग्रेड भर्ती, RPSC 1st Grade Syllabus In Hindi 2026 Pdf, आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी में आपको प्रदान करने वाले है.

Table of Contents

राजस्थान RPSC ने ऑफिसियल वेबसाइट पर 1st Grade vacancy notification जारी कर दिया है जिसमे इस भर्ती से जुडी सभी जानकारी को साझा किया गया है इस Notification में 1st ग्रेड के कुल 3225/- पदों भर्ती कराई जा रही है जिसका आवेदन की अंतिम तिथि 12/09/2025 थी.

यदि आप RPSC 1st Grade exam 2026 की तैयारी कर रहे है तो भर्ती परीक्षा से सम्बंधित जानकारी और इसका RPSC 1st Grade Syllabus हिंदी में पीडीऍफ़ के साथ नीचे पोस्ट में दे दिया गया है.


RPSC 1st Grade exam 2026 Overview :-

यंहा पर हम ये बता रहे है की RPSC 1st Grade भर्ती की कितनी पोस्ट रिक्त है और साथ में इसके पेपर की प्रक्रिया नीचे और इसका first grade exam date भी आपको इस टेबल में बताने वाले है –

परीक्षा आयोजकRajasthan Public Service Commission ajmer
भर्ती का नामस्कूल व्याख्याता
1st Grade vacant post- 3225/-
RPSC 1st Grade exam dates – 31/05/2026 से 16/06/2026
Mode Of ExamOffline
Negative Marking1/3
number of paper2 paper
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 1st Grade Exam Pattern In Hindi

  • objection test-
  • Paper – 1 (gk)
  • Paper – 2 (subject paper)
  • merit list –
  • document Verification –

RPSC 1st grade 1st Paper Exam Pattern –

भागविषयपरीक्षा अवधिप्रश्न संख्या अंक
1राजस्थान का इतिहास एवं भारतीय इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर विशेष बल सहित)1 घंटा 30 मिनट75150
2मानसिक क्षमता परीक्षण,
सांख्यिकी (माध्यमिक स्तर),
गणित (माध्यमिक स्तर),
भाषा दक्षता परीक्षण – हिंदी, अंग्रेज़ी
3सामयिकी (Current Affairs)
4सामान्य विज्ञान,
भारतीय राजनीति,
राजस्थान का भूगोल
5शैक्षिक मनोविज्ञान,
शैक्षिक प्रबंधन,
राजस्थान में शैक्षिक परिदृश्य,
बच्चों का निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009
  • इस परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी
  • प्रश्न पत्र में कुल 75 प्रश्न होंगे.
  • पेपर कुल 150 अंकों का होगा।
  • परीक्षा के समय अवधि 1 घंटे 30 मिनट दी जाएगी।
  • नकारात्मक अंकन 1/3 अंक होगा।

RPSC 1st Grade second Paper Exam Pattern –

भाग विषय परीक्षा अवधिप्रश्न संख्या अंक
1सम्बंधित विषय का ज्ञान – वरिष्ठ माध्यमिक स्तर3 घंटे150300
2सम्बंधित विषय का ज्ञान – स्नातक स्तर
3सम्बंधित विषय का ज्ञान – स्नातकोत्तर स्तर
4शिक्षाशास्त्र, अधिगम–अध्यापन सामग्री, अध्यापन-अधिगम में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग
  • पेपर में सभी प्रश्न mCQ type के होंगे।
  • प्रश्न पत्र में 150 प्रश्न होंगे.
  • पेपर कुल 300 अंकों का होगा।
  • इस परीक्षा समय अवधि 3 घंटे दी जाएगी।
  • इस परीक्षा का negative marking 1/3 अंक होगा।

RPSC 1st Grade Syllabus In Hindi –

अब तक हमने आपको RPSC 1st Grade Exam Pattern के बारे में आपको बताया है और अब हम यंहा पर हम आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड सिलेबस पीडीऍफ़ को स्टेप अनुसार बताने वाले है-

यदि आप RPSC 1st Grade Syllabus In Hindi 2026 pdf की अधिक जानकारी प्राप्त करनी है तो आप RPSC की ऑफिसियल वेब पोर्टल से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है.


RPSC 1st grade 1st paper syllabus in hindi –

अब हम आपको RPSC First Grade First Paper syllabus के बारे में नीचे बताने वाले है जिसमे आपको पूरी डिटेल में बताया जायेगा इसमें मुख्य भाग में राजस्थान का सामान्य ज्ञान होगा अन्य जो विषय के भाग है उन सभी के बारे में हम नीचे आपको विस्तार से समझाने वाले है –

सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन:-

  • राजस्थान का इतिहास तथा भारतीय इतिहास, विशेष रूप से भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर बल।
  • 1857 का स्वतंत्रता संग्राम।
  • राष्ट्रवाद की वृद्धि (1858–1919)।
  • जन राष्ट्रवाद की वृद्धि (1919–1942)।
  • क्रांतिकारी गतिविधियाँ।
  • स्वतंत्रता और विभाजन की ओर।
  • 19वीं और 20वीं शताब्दी का सामाजिक एवं धार्मिक पुनर्जागरण।
  • 19वीं और 20वीं शताब्दी के प्रमुख नेता – विशेष संदर्भ :
    • वी.डी. सावरकर, बंकिम चन्द्र, लाल, बाल, पाल, चन्द्रशेखर आज़ाद,
    • भगत सिंह, सुखदेव, रास बिहारी बोस, सुभाष चन्द्र बोस।
  • राष्ट्रीय आंदोलन – विशेष संदर्भ : महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरू, वल्लभभाई पटेल, मौलाना आज़ाद एवं बी.आर. अंबेडकर।

राजस्थान का इतिहास-

  • राजस्थान की प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता – कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बैराठ।
  • राजस्थान का 8वीं से 18वीं शताब्दी तक का इतिहास –
    गुर्जर प्रतिहार, अजमेर के चौहान, दिल्ली सल्तनत से संबंध – मेवाड़, रणथम्भौर और जालौर,
    राजस्थान एवं मुगल – राणा सांगा, महाराणा प्रताप, आमेर के मानसिंह, चन्द्रसेन, बीकानेर के रायसिंह, मेवाड़ के राजसिंह।
  • राजस्थान में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास –
    1857 की क्रांति, राजनीतिक जागरण, प्रजामंडल आंदोलन, किसान एवं जनजातीय आंदोलन।
  • राजस्थान का एकीकरण।

समाज एवं धर्म-

  • लोक देवता एवं देवियाँ, राजस्थान के संत।
  • स्थापत्य – मंदिर, किले एवं महल।
  • चित्रकला – विभिन्न शैलियाँ।
  • मेले और त्यौहार, रीति-रिवाज, पहनावा एवं आभूषण, लोक संगीत एवं नृत्य, भाषा और साहित्य।

1st Grade Syllabus In Hindi
1st Grade Syllabus In Hindi

2. मानसिक क्षमता परीक्षण, सांख्यिकी, गणित, क्षेत्रमिति, भाषा क्षमता परीक्षण :-

मानसिक क्षमता परीक्षण-

  • अनुरूपता (Analogy),
  • श्रेणी पूर्ण करना,
  • कोडिंग-डिकोडिंग,
  • रक्त संबंध,
  • तार्किक वेन आरेख।

सांख्यिकी (माध्यमिक स्तर)-

  • आँकड़ों का संग्रहण, प्रस्तुतीकरण,
  • आँकड़ों का आरेखीय निरूपण।
  • केंद्री प्रवृत्ति के माप – औसत, बहुलक, माध्यिका (अवर्गीकृत एवं वर्गीकृत डेटा)।

गणित (माध्यमिक स्तर)-

  • प्राकृतिक, परिमेय और अपरिमेय संख्याएँ,
  • वास्तविक संख्याएँ एवं उनके दशमलव प्रसार।
  • वास्तविक संख्याओं पर संक्रियाएँ,
  • वास्तविक संख्याओं के लिए घातांक के नियम।
  • परिमेय संख्याएँ और उनके दशमलव प्रसार।
  • बहुपद के शून्यक, बहुपद के शून्यक एवं गुणांक का संबंध, बहुपदों का विभाजन एल्गोरिथ्म।
  • दो चर वाले रैखिक समीकरणों के युग्म का बीजीय विधियों से हल।

क्षेत्रमिति (Mensuration)-

  • घनाभ, घन, समवृत्तीय बेलन, समवृत्तीय शंकु,
  • गोला का पृष्ठीय क्षेत्रफल।
  • घनाभ, घन, बेलन, शंकु एवं गोला का आयतन।
  • ठोसों के संयोजन का पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन।
  • ठोस का एक रूप से दूसरे रूप में रूपांतरण।

भाषा क्षमता परीक्षण-

सामान्य हिन्दी-
  • संधि, समास, उपसर्ग-प्रत्यय।
  • मुहावरे, लोकोक्तियाँ।
  • विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, समानार्थक भिन्नार्थक शब्द।
  • शब्द-रचना, वाक्य-रचना।
  • अंग्रेज़ी के प्रशासनिक (तकनीकी) शब्दों के समकक्ष हिन्दी शब्द (केवल प्रचलित शब्द)।
general English-
  • tenses/Sequence of Tenses
  • Active and Passive Voice
  • Direct and Indirect Speech
  • Use of Articles and Determiners
  • Use of Prepositions
  • Correction of Sentences including Subject-Verb Agreement,
  • Degrees of Adjectives, Connectives
  • Glossary of Official and Technical Terms (with their Hindi Versions)
  • Antonyms and Synonyms
  • Word Formation (by using Prefixes and Suffixes)
  • Words often Confused

3. सामयिकी (Current Affairs)-

(A) राजस्थान और भारत-

  • हाल की विकास योजनाएँ, प्रमुख योजनाएँ एवं नई पहल।
  • कौशल विकास एवं स्टार्टअप पहल।
  • सामाजिक एवं आर्थिक सूचकांक।
  • महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्ति एवं स्थान।
  • समकालीन विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण की घटनाएँ।
  • पुरस्कार एवं सम्मान।
  • नवीनतम पुस्तकें एवं लेखक।
  • खेलकूद।

(B) अंतर्राष्ट्रीय-

  • समकालीन अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे एवं घटनाएँ।

4. सामान्य विज्ञान, भारतीय राजव्यवस्था, राजस्थान का भूगोल-

सामान्य विज्ञान-

  • परमाणु एवं अणु, रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण।
  • कार्बन एवं उसके यौगिक।
  • बल एवं गति के नियम।
  • कार्य एवं ऊर्जा।
  • विद्युत।
  • ध्वनि।
  • ऊतक।
  • नियंत्रण एवं समन्वय।
  • वंशानुक्रम एवं विकास।
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन।
  • पर्यावरण का संरक्षण।
  • जैव विविधता एवं सतत विकास।
  • दैनिक जीवन में विज्ञान।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में हाल की प्रगति।
  • भारत की पारंपरिक वैज्ञानिक ज्ञान प्रणाली।

भारतीय राजव्यवस्था-

  • भारत शासन अधिनियम 1935, संविधान सभा और भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएँ।
  • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद।
  • संसद, सर्वोच्च न्यायालय, निर्वाचन आयोग, संघ लोक सेवा आयोग।
  • पंचायत एवं नगरपालिकाएँ।
  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, केंद्रीय सतर्कता आयोग, राष्ट्रीय हरित अधिकरण, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग।

राजस्थान का भूगोल-

  • स्थिति, विस्तार, आकार, आकारिकी।
  • भौतिक विशेषताएँ, जल निकासी, मृदा।
  • प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्यजीव।
  • जलवायु।
  • जनांकिकीय विशेषताएँ।
  • कृषि, पशुपालन।
  • खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन।
  • पर्यटन।
  • परिवहन।
  • उद्योग एवं व्यापार।

5. शैक्षिक मनोविज्ञान, शैक्षिक प्रबंधन, राजस्थान में शैक्षिक परिदृश्य, बालकों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009

I. शैक्षिक मनोविज्ञान-

  • प्रभावी शिक्षण हेतु प्रकृति, क्षेत्र एवं निहितार्थ।
  • किशोर शिक्षार्थी की शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक, नैतिक, भावनात्मक एवं भाषाई विकासात्मक विशेषताएँ तथा उनके शिक्षण-सीखने पर निहितार्थ।
  • अधिगम के व्यवहारवादी, संज्ञानात्मक, सामाजिक-संज्ञानात्मक एवं संरचनावादी दृष्टिकोण तथा इनके उच्च माध्यमिक छात्रों पर निहितार्थ।
  • मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा एवं उसका अनुप्रयोग, उच्च माध्यमिक छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु रणनीतियाँ।
  • भावनात्मक बुद्धिमत्ता एवं सामाजिक-भावनात्मक अधिगम।

II. शैक्षिक प्रबंधन-

  • अवधारणा, कार्य एवं सिद्धांत।
  • शिक्षा में समग्र गुणवत्ता प्रबंधन (TQM)।
  • शैक्षिक पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण।
  • शिक्षा में सामाजिक संगठन एवं नेतृत्व।

III. राजस्थान में शैक्षिक परिदृश्य-

  • प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा में निम्नलिखित संगठनों का संगठन एवं कार्य –
    • SCERT, BSER, IASE, DIET, राजस्थान राज्य मुक्त विद्यालय,
    • राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल,
    • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु राज्य पहल (NEP 2020 के निहितार्थ सहित)।

IV. राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 (स्कूल शिक्षा)-

  • बालकों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009।

RPSC 1st grade 1st paper Syllabus PDF In Hindi –

नीचे से आप RPSC 1st grade syllabus pdf in hindi download- फर्स्ट ग्रेड जीके सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी में प्राप्त कर सकते है –

RPSC 1st Grade paper 1 Syllabus In Hindi 2025 pdf Download
rajasthan 1st Grade 1st paper Syllabus pdf 2025 In eng.

RPSC 1st Grade 2nd Paper syllabus in hindi –

उपर दी गयी पोस्ट से आप rpsc 1st grade syllabus 1st paper in hindi 2026 पीडीऍफ़ प्राप्त कर सकते है और उसे सेव करके भी रख सकते है.

अब हम आपको RPSC First Grade second Paper syllabus के बारे में आपको बतायेंगे यह हो पेपर होता है वो subject wise होता है तो अभी सब्जेक्ट का पूरा विस्तृत सिलेबस लिखना संभव नहीं है इसीलिए हमने नीचे आपको हर विषय के पीडीऍफ़ दे दिए है –

RPSC 1st Grade All Subject syllabus PDF in hindi –

RPSC 1st grade 2nd paper syllabus in hindi pdf-hindi pdf
1st grade gk syllabus in hindi pdfGK PDF
RPSC 1st Grade English Syllabus pdf
Rajasthan 1st Grade Hindi Syllabus pdf
RPSC 1st Grade Sanskrit Syllabuspdf
RPSC First Grade Commerce Syllabus in hindiPdf
RPSC First Grade Biology Syllabus pdf
Rajasthan First Grade Physics Syllabuspdf
RPSC 1st Grade Chemistry Syllabuspdf
rpsc 1st grade political science syllabus pdf in hindi hindi pdf
RPSC First Grade Public Admin. Syllabushindi pdf
1st grade history syllabus in hindi pdfhindi pdf
RPSC First Grade Mathematics Syllabuspdf
RPSC 1st Grade Economics Syllabushindi pdf
1st grade geography syllabus in hindi pdfhindi pdf
Rajasthan 1st Grade Sociology Syllabushindi pdf

यह भी पढ़े –

NEW RAS Syllabus 2026Rajasthan SET Syllabus 2026
REET Mains 3rd Grade TeacherRPSC 2nd Grade Teacher Syllabus
RPSC EO RO Syllabus Rajasthan Teaching Associate Syllabus 2026
Rajasthan Police SI SyllabusRPSC Assistant Professor Syllabus

1st Grade Syllabus In Hindi FAQ-

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड शिक्षक परीक्षा का सिलेबस क्या है?

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड परीक्षा का सिलेबस इसमें दो पेपर होते है जिसमे एक कॉमन पेपर होता है जिसमे राजस्थान सामान्य ज्ञान, गणित, मेंटल एबिलिटी, भाषा परिक्षण, शैक्षिक मनोविज्ञान आदि और दूसरा पेपर सम्बंधित विषय का होता है.

फर्स्ट ग्रेड लेक्चरर की सैलरी कितनी होती है?

राजस्थान फर्स्ट ग्रेड ग्रेड लेक्चरर की सैलरी 7th pay के अनुसार pay level – 12, grade pay- 4800/- के अनुसार 45000 से 75000 होती है.

स्कूल लेक्चरर का पेपर कितने नंबर का होता है?

राजस्थान स्कूल लेक्चरर का पेपर जिसमे पहला पेपर 150 अंक का और दूसरा पेपर 300 अंको का होता है.

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड के लिए कौन से विषय हैं?

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड के लिए विषय पहले पेपर में राजस्थान सामान्य ज्ञान, गणित, मेंटल एबिलिटी, भाषा परिक्षण, शैक्षिक मनोविज्ञान होते है और दुसरे पेपर में उस विषय का प्रश्न होते है.


1st Grade Syllabus In Hindi
RPSC 1st grade 1st paper syllabus in hindi
RPSC 1st grade 1st paper syllabus in hindi
RPSC 1st Grade 2nd Paper syllabus in hindi
RPSC 1st Grade 2nd Paper syllabus in hindi
RPSC 1st grade 1st paper Syllabus PDF In Hindi
RPSC 1st grade 1st paper Syllabus PDF In Hindi

निष्कर्ष-

ऊपर दिए पोस्ट में हमने पहले तो आपको राजस्थान फर्स्ट भर्ती का ओवरव्यू दिया है फिर उसके बाद दोनों पेपर के RPSC 1st Grade Exam Pattern के बारे में विस्तार से समझाया है.

फिर उसके बाद हमने आपको फर्स्ट ग्रेड फर्स्ट पेपर का सिलेबस और फिर फर्स्ट ग्रेड सेकंड पेपर का सिलेबस विस्तार से बताया है साथ में उनके नीचे सभी पीडीऍफ़ भी प्रदान किये है.

आपको हमने दुसरे पेपर के सभी पीडीऍफ़ दे रखे है उन्हें आप अपनी विषय के चुनाव करके डाउनलोड कर सकते है.

यदि आपको हमारे द्वारा बनायीं गयी RPSC 1st Grade Syllabus In Hindi 2026 Pdf और RPSC 1st Grade Exam Pattern आपको समझ गये होतो फिर आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और हमारे पेज को फॉलो करे.

Aditya Choudhary, मैं एक Computer Graduate and Internet Services के बारे 2011 से बहुत अच्छे से रूबरू हु. हम इस ब्लॉग पर All Govt. Exam Syllabus Detail And Its PDF उपलब्ध कराते है.