HTET Syllabus In Hindi 2026 Pdf, हरियाणा टेट परीक्षा सिलेबस पीडीऍफ़

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Telegram

आज हम आपको HTET Syllabus In Hindi 2026 Pdf, Haryana TET Syllabus Pdf In Hindi, HTET Entrance Exam Syllabus Pdf In Hindi प्रदान करने वाले है.

यदि आप HTET exam 2026 की तैयारी कर रहे है तो हम आपको यंहा पर hTET syllabus level 1 in hindi | hTET level 2 syllabus pdf in hindi | hTET syllabus level 3 in hindi के बारे में विस्तार से बताने वाले है.


HTET Exam pattern in hindi-

अब हम यंहा आपको HTET ka syllabus and Exam pattern के बारे में बताने वाले है-

  • written objective exam-
  • document Verification –

HTET PRT level 1 Exam in hindi –

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय सीमा
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र3030
भाषा (हिंदी 15 प्रश्न & अंग्रेजी 15 प्रश्न)3030
सामान्य अध्ययन3030
गणित3030
पर्यावरण विज्ञान3030
कुल150150180 मिनट

HTET TGT level 2 Exam Pattern in hindi-

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय सीमा
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र3030
भाषा (हिंदी 15 प्रश्न & अंग्रेजी 15 प्रश्न)3030
रीजनिंग -10,
संख्यात्मक योग्यता -10,
हरियाणा जनरल नॉलेज -10
3030
विशेष विषय6060
कुल150150180 मिनट

HTET PGT level 3 Exam Pattern in hindi-

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय सीमा
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र3030
भाषा (हिंदी 15 प्रश्न & अंग्रेजी 15 प्रश्न)3030
रीजनिंग -10,
संख्यात्मक योग्यता -10,
हरियाणा जनरल नॉलेज -10
3030
विशेष विषय6060
कुल150150180 मिनट
  • HTET परीक्षा के सभी के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • इस परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होगा।
  • HTET परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • इस परीक्षा के प्रश्न पत्र की भाषा द्विभाषी होगी यानी हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगी।
  • इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन प्रकार (पेन-पेपर आधारित) में किया जाएगा

HTET Syllabus In Hindi –

अब तक हमने आपको HTET Exam pattern in hindi के बारे में बताया है और अब हम आपको HTET Syllabus In Hindi के बारे विषय के अनुसार बताने वाले है –

यदि आपको इस डिटेल में को संशय रह जाता है तो फिर आप HTET Syllabus In Hindi 2026 Pdf से जुडी सभी जानकारी के लिए आप की HTET ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते है.


HTET Level-I Syllabus In Hindi :-

भाग-I : बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र का पाठ्यक्रम

A) विकास की अवधारणा और उसके निहितार्थ:

  • बच्चों के विकास के सिद्धांत
  • वंशानुक्रम एवं पर्यावरण का प्रभाव
  • समाजीकरण प्रक्रिया: सामाजिक संसार एवं बच्चे (शिक्षक, माता-पिता, सहपाठी)
  • पियाजे, कोहलबर्ग एवं वायगोत्स्की: संरचनात्मक एवं आलोचनात्मक दृष्टिकोण
  • बाल-केंद्रित एवं प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणा
  • संरचनात्मक बुद्धिमत्ता, भाषा एवं चिंतन, लैंगिकता एक सामाजिक संरचना के रूप में; लैंगिक भूमिकाएँ; लैंगिक पक्षपातपूर्ण शैक्षिक अभ्यास
  • व्यक्तिगत भिन्नताएँ: भाषा, जाति, लिंग, समुदाय, धर्म आदि के आधार पर विविधता और भिन्नताएँ
  • सीखने के आकलन एवं अधिगम के आकलन में अंतर
  • विद्यालय आधारित आकलन

निरंतर एवं समग्र मूल्यांकन:

  • दृष्टिकोण और अभ्यास
  • शिक्षार्थियों की तत्परता स्तर के आकलन हेतु उपयुक्त प्रश्नों का निर्माण
  • कक्षा में सीखने को बढ़ाने एवं शिक्षार्थी उपलब्धि के आकलन हेतु आलोचनात्मक चिंतन

B) समावेशी शिक्षा की अवधारणा एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समझ:

  • विविध पृष्ठभूमि, वंचित एवं पिछड़े शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं का समाधान
  • अधिगम कठिनाइयों वाले बच्चों की आवश्यकताओं का समाधान, “अक्षमता” आदि
  • प्रतिभाशाली, रचनात्मक एवं विशेष रूप से सक्षम शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं का समाधान

अधिगम एवं शिक्षाशास्त्र:

  • बच्चे कैसे सोचते और सीखते हैं; बच्चे विद्यालयी प्रदर्शन में सफल होने में क्यों और कैसे “असफल” होते हैं
  • शिक्षण-अधिगम की मूल प्रक्रियाएँ; बच्चों की सीखने की रणनीतियाँ; सामाजिक गतिविधि के रूप में अधिगम; अधिगम का सामाजिक संदर्भ
  • बच्चा समस्या समाधानकर्ता एवं “वैज्ञानिक अन्वेषक” के रूप में
  • बच्चों के सीखने की वैकल्पिक अवधारणाएँ; बच्चों की “त्रुटियों” को अधिगम प्रक्रिया में महत्वपूर्ण चरण के रूप में समझना
  • संज्ञान एवं भावनाएँ
  • प्रेरणा एवं अधिगम
  • अधिगम में योगदान देने वाले कारक – व्यक्तिगत एवं पर्यावरणीय
Haryana TET Syllabus Pdf In Hindi

भाग-II : भाषा का पाठ्यक्रम

A) भाषा-I (हिंदी)

(i) भाषा बोध प्रश्न:

  • अपठित गद्य/नाटक/कविता का एक गद्यांश, जिसमें बोध, अनुमान, व्याकरण एवं मौखिक क्षमता पर आधारित प्रश्न
    (गद्यांश साहित्यिक, वैज्ञानिक, कथात्मक या विवेचनात्मक हो सकता है)

(ii) भाषा विकास का शिक्षाशास्त्र:

  • अधिगम एवं अधिग्रहण
  • भाषा शिक्षण के सिद्धांत
  • श्रवण एवं वाचन की भूमिका; भाषा के कार्य; बच्चे भाषा का उपयोग कैसे करते हैं
  • व्याकरण की भूमिका पर आलोचनात्मक दृष्टिकोण; विचारों को मौखिक एवं लिखित रूप में संप्रेषित करने हेतु भाषा
  • विविध कक्षाओं में भाषा शिक्षण की चुनौतियाँ; भाषा कठिनाइयाँ, त्रुटियाँ एवं विकार
  • भाषा कौशल

(iii) शिक्षण-अधिगम सामग्री:

  • पाठ्यपुस्तक, मल्टी-मीडिया सामग्री, कक्षा के बहुभाषी संसाधन

भाग-IV : विषय-विशेष पाठ्यक्रम

A) गणित विषयवस्तु:
  • ज्यामिति, आकृतियाँ एवं स्थानिक समझ, ठोस एवं समतल आकृतियों का उपयोग
  • संख्याएँ, जोड़, घटाव, गुणा, भाग
  • मापन, भार, समय, आयतन
  • आँकड़ों का प्रबंधन, प्रतिरूप, मुद्रा

शैक्षिक मुद्दे:

  • गणित की प्रकृति / तार्किक चिंतन
  • बच्चों के चिंतन एवं तर्क प्रतिरूपों की समझ तथा अर्थपूर्ण अधिगम हेतु रणनीतियाँ
  • प्लेस वैल्यू गणित, पाठ्यक्रम, गणित की भाषा, सामुदायिक गणित
  • औपचारिक एवं अनौपचारिक विधियों द्वारा मूल्यांकन
  • शिक्षण की समस्याएँ
  • त्रुटि विश्लेषण एवं अधिगम हेतु निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
B) पर्यावरण अध्ययन विषयवस्तु:
  • परिवार एवं मित्र: संबंध, कार्य एवं खेल
  • पशु, पौधे
  • भोजन, आश्रय, जल, यात्रा
  • हम जो कार्य करते हैं

शैक्षिक मुद्दे:

  • EVS की अवधारणा एवं क्षेत्र
  • EVS का महत्व, एकीकृत EVS
  • पर्यावरण अध्ययन एवं पर्यावरण शिक्षा
  • अधिगम सिद्धांत, दायरा
  • विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से संबंध
  • अवधारणाओं, गतिविधियों की प्रस्तुति की पद्धतियाँ
  • प्रयोग/व्यावहारिक कार्य, चर्चा, CCE
  • शिक्षण सामग्री/सहायक सामग्री, समस्याएँ

नोट:
HTET Level-I (PRT) के प्रश्नों का कठिनाई स्तर माध्यमिक स्तर तक होगा।

विषय:
Level-I (PRT) के प्रश्न हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित कक्षा 1 से 5 के पाठ्यक्रम के विषयों पर आधारित होंगे।

HTET Syllabus Pdf In Hindi –

आप नीचे दिए लिंक से htet syllabus 2026 pdf में प्राप्त कर सकते है नीचे से आप हरियाणा एचटेट लेवल- 1, लेवल- 2, लेवल- 3 का सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी में नीचे दी गयी लिंक से डाउनलोड कर सकते हो.-

haryana HTET Syllabus in hindi 2026 PDF Download
HTET All subject Syllabus 2026 PDF

यह भी पढ़े –

Haryana Group D Syllabus In Hindi PDF Haryana Police Constable Syllabus In Hindi
HTET Syllabus In Hindi
Haryana TET Syllabus Pdf In Hindi
HTET Syllabus Pdf In Hindi
HTET Syllabus Pdf In Hindi

निष्कर्ष –

ऊपर दी गयी पोस्ट में हमने आपको haryana HTET level-1,2,3 के परीक्षा पैटर्न के बारे में आपको बताया है फिर नीचे आपको हमने सिलेबस को विस्तार से बताया है.

पोस्ट के नीचे अंत में हमने आपको HTET Syllabus In Hindi 2026 Pdf का लिंक दिया है जिसे आप डाउनलोड कर सकते है और उसे डाउनलोड कर सकते हो.

यदि हमारे द्वारा बताई हुयी सुचना आपके समझ आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और हमारे पेज को फॉलो करे.

यदि इस सुचना से सम्बंधित कोई समस्या होतो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है हम निश्चित ही आपको उस समस्या का समाधान करेंगे.

Aditya Choudhary, मैं एक Computer Graduate and Internet Services के बारे 2011 से बहुत अच्छे से रूबरू हु. हम इस ब्लॉग पर All Govt. Exam Syllabus Detail And Its PDF उपलब्ध कराते है.