UP Agriculture Technical Assistant Syllabus 2026 : PDF Download

हम आपको UP Agriculture Technical Assistant Syllabus In Hindi 2026 के बारे में बताने वाले है इसके साथ पोस्ट में अंत में आप नीचे UP Agriculture Technical Assistant Syllabus In Hindi 2026 PDF download भी कर सकते हो तो पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े.

UP Agriculture Technical Assistant Selection Process :-

इस भर्ती में चयन लेने के लिए आपको इस सभी चरणों से गुजरना होगा जो की इस प्रकार से है –

  • UPSSC PET Passed
  • UP Agriculture Technical Assistant mains
  • merit list –
  • document Verification :

UPSSSC Agriculture Technical Assistant exam Pattern :-

इस परीक्षा का एग्जाम पैटर्न इस प्रकार से रहने वाला है जिसमे तीन भाग में ये पेपर होगा जो एक भाग में कृषि विज्ञान विषय संबधित होगा, दूसरा भाग में – कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी और तीसरे भाग में – उत्तर प्रदेश जीके सम्बंधित प्रश्न होंगे.

भागविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमयावधि
भाग-1i. फसल विज्ञान2525
ii. जैव तकनीकी, पादप प्रजनन व क्रॉप-फिजियोलॉजी1010
iii. मृदा एवं जल प्रबंधन1515
iv. कृषि प्रसार0505
v. कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं0505
vi. पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान0505
भाग-2कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएँ एवं समसामयिक विकास1515
भाग-3उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी2020
योग100100120 मिनट (दो घण्टा)
  • इस परीक्षा में प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ट प्रकार का होगा,
  • इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा.
  • पेपर को हल करने के लिए समयावधि दो घण्टा होगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 25% (¼) निगेटिव मार्किंग होगी।

UP Agriculture Technical Assistant Syllabus In Hindi 2026 :-

ऊपर इस पोस्ट में हमने आपको सबसे पहले UP Agriculture Technical Assistant Selection Process के बारे में जानकारी दी है उसके बाद हमने UPSSSC Agriculture Technical Assistant exam Pattern के बारे में डिटेल में बताया है.

अब हम नीचे आपको UP Agriculture Technical Assistant Syllabus In Hindi 2026 के बारे में आपको बताने वाले है यदि इस सिलेबस डिटेल में कोई शंका होतो फिर आप UPSSSC Official Portal पर जाकर भी देख सकते है.

भाग-1 UPSSSC Agriculture Technical Assistant Syllabus 2026

1- फसल विज्ञान

  • फसलों का वर्गीकरण, प्रदेश में उगाई जाने वाली प्रमुख खाद्यान्न, दलहनी, तिलहनी, मिलेट्स, रेशेदार, नकदी फसलें, मसाले एवं चारावाली फसलें, फल, फूल एवं सब्जी तथा प्रमुख फसलों की खेती की उत्पादन तकनीक एवं शस्य क्रियाएं।
  • फसल कटाई उपरांत उपज प्रबंधन।
  • फल एवं सब्जी का संरक्षण व प्रोसेसिंग।
  • फसल चक्र के सिद्धान्त, फसल प्रणाली एवं खेती के प्रकार जैसे- शुष्क कृषि, एकीकृत खेती, बहुफसली, अंतःफसली, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती का महत्व एवं प्रकार, सामाजिक एवं आर्थिक उपयोग।
  • बीज का महत्व, प्रकार एवं उत्पादन।
  • बीज शोधन की विधियाँ एवं महत्व।
  • कृषि रक्षा के सामान्य सिद्धान्त, उद्देश्य एवं महत्व, तथा उपयोग में आने वाले उपकरण व रसायन, एकीकृत नाशीजीय प्रबंधन।
  • प्रमुख फसलों के कीट एवं रोग तथा उनका प्रबंधन।
  • उपज भंडारण की विधियाँ, सिद्धान्त एवं गुणवत्ता को प्रभावित करने वाले कारक।

UP Agriculture Technical Assistant Syllabus

2- जैव तकनीकी, पादप प्रजनन व क्रॉप-फिजियोलॉजी

  • जैव विज्ञान का कृषि में महत्व एवं उपयोग।
  • अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन के सिद्धान्त, उपयोग एवं महत्व।
  • प्रकाश संश्लेषण, श्वसन, वाष्पोत्सर्जन, पौधों की एनाटॉमी एवं मेटाबॉलिज्म।

3- मृदा एवं जल प्रबंधन

  • मृदा के गुण, अवयव, मृदा बनने की प्रक्रिया, अपरदन के प्रकार एवं रोकथाम।
  • मृदा में आवश्यक पोषक तत्व एवं उनकी कमी से विकार।
  • उर्वरकों का वर्गीकरण एवं उपयोग।
  • एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, जैव उर्वरक/खाद।
  • मृदा सूक्ष्म जीव विज्ञान एवं भूमिका।
  • मृदा सर्वेक्षण एवं नमूना लेने की विधि।
  • सिंचाई के साधन, विधियाँ एवं लाभ।
  • जल निकास की अवधारणा।
  • वाटरशेड मैनेजमेंट।
  • प्रदूषण एवं पर्यावरण संरक्षण।

4- कृषि प्रसार

  • कृषि प्रसार एवं ग्रामीण विकास के सिद्धान्त।
  • प्रसार विधियाँ, दृश्य-श्रव्य साधन एवं महत्व।
  • प्रशिक्षण: उद्देश्य, महत्व एवं प्रकार।
  • केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं।

5- कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं

  • वन ट्रिलियन इकॉनॉमी में कृषि का योगदान।
  • कृषि आर्थिक सुधार।
  • आयात-निर्यात की अवधारणा।
  • कृषि योजना निर्माण।
  • कृषि सांख्यिकी।
  • कृषि अर्थशास्त्र का महत्व।
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)।
  • कृषि विपणन।

6- पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान

  • पशुओं की नस्लें एवं पोषण प्रबंधन।
  • पशु प्रजनन विधियाँ।
  • दुग्ध उत्पादन एवं वितरण।
  • कुक्कुट, मत्स्य, मधुमक्खी, रेशम पालन।
  • पशु रोग, लक्षण एवं उपचार।

भाग-2 (कम्प्यूटर एवं आईटी)

  • कंप्यूटर, आईटी, इंटरनेट एवं WWW का परिचय व उपयोग
  • हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर
  • इनपुट/आउटपुट
  • IP Address
  • IT गैजेट्स
  • ईमेल बनाना व उपयोग
  • प्रिंटर, टैबलेट, मोबाइल संचालन
  • MS Word, MS Excel
  • ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेंस
  • डिजिटल पेमेंट
  • साइबर सुरक्षा
  • AI, Big Data, Machine Learning, IoT आदि

भाग-3 (उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान)

  • इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला
  • त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य
  • भाषाएँ, विरासत, पर्यटन
  • भूगोल, पर्यावरण, जलवायु
  • संसाधन, वन, खनिज
  • अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग
  • प्रशासन एवं समसामयिक घटनाएँ

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Syllabus 2026 PDF Download In Hindi :-

UP Agriculture Technical Assistant Syllabus In Hindi 2026 PDF

ये भी पढ़े :-

UP Home Guard SyllabusUP Police constable Syllabus
UPSSSC PET Syllabus UP TET Syllabus
UPSSSC Lekhpal Syllabus UPSSSC Junior Assistant Syllabus
UPSSSC Excise Constable SyllabusUPPSC Syllabus
UPSSSC Agriculture Technical Assistant exam Pattern
UPSSSC Agriculture Technical Assistant Syllabus 2026

निष्कर्ष :-

इस परीक्षा में चयन मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग प्रारंभिक परीक्षा के normalized score के आधार पर होगी।

जिसमे लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा और फिर अंत में मेरिट अंक के आधार पर फाइनल चयन किया जायेगा.

ऊपर हमने UP Agriculture Technical Assistant Syllabus को टॉपिक वाइज डिटेल में बताया है जिसके तीन भागो को शामिल किया है.

पोस्ट के अंत में हमने आपको UPSSSC Agriculture Technical Assistant group C Syllabus 2026 PDF भी प्रदान किया है जो इसे आप डाउनलोड करके तैयारी शुरू कर दे.

यदि इस सिलेबस से संबधित को शंका होतो फिर आप हमने नीचे दिए गये कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके बता सकते है.

आदित्य चौधरी Syllabus Area में Content Manager के रूप में कार्यरत हूँ और मुझे सरकारी परीक्षाओं से संबंधित शैक्षणिक कंटेंट तैयार करने का 5+ वर्षों का अनुभव है। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सरकारी परीक्षाओं से जुड़े विषयों पर रिसर्च, तथ्य सत्यापन और कंटेंट विश्लेषण का कार्य करता हु.

Leave a Comment